अहिल्याबाई होलकर के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा-उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी पुष्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह के अवसर पर उनके प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाटक मंचन "राष्ट्रसमर्था देवी अहिल्या की पुण्यगाथा" कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन दर्शाता है कि महिला शक्ति और नेतृत्व क्षमता किसी भी समाज या राज्य के लिए कितना महत्वपूर्ण हो सकती है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैया जोशी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, विश्वमांगल्य सभा के केंद्रीय परामर्शदाता प्रशांत हरतालकर, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सुश्री पूजा देशमुख, फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीता बूचरा सहित प्रबुद्धजन एवं अन्य महानुभव उपस्थित रहे।
About The Author
Post Comment
Latest News

Comment List