भाजपा का बंगाल बंद, भाटपाड़ा में गोली चली

By Desk
On
  भाजपा का बंगाल बंद, भाटपाड़ा में गोली चली

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आज आहूत 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद सुबह छह बजे शुरू हो गया। शुरुआती चार घंटे में राज्य में विभिन्न स्थानों पर हिंसा और प्रदर्शन हुआ। बंद समर्थकों और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच कई जगहों पर झड़पें हुई हैं। कुछ लोग घायल भी हुए। भाटपाड़ा के घोषपाड़ा इलाके में गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने समर्थक रबी सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया। घायल रबी सिंह को पहले बैरकपुर स्टेट जनरल अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोन्नगर और आसनसोल में संघर्ष

Read More  माता मूर्ति उत्सव: श्री उद्धव जी व आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी का समारोहपूर्वक आगमन

कोन्नगर में बंद के दौरान भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच पुलिस की मौजूदगी में हाथापाई हुई। व आसनसोल में भी दोनों दलों के समर्थकों के बीच मारपीट की खबरें आई हैं। भाजपा ने बाजारों को बंद कराने की कोशिश की, जबकि तृणमूल के समर्थकों ने इन्हें पुनः खोलने की कोशिश की। मालदा, मुर्शिदाबाद और बर्दवान में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया। मुर्शिदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई रेल स्टेशनों पर प्रदर्शन किया। इससे ट्रेन सेवा बाधित हो गई। बर्दवान जिले से भी ऐसी ही खबरें हैं।

Read More  हत्या के चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

कोलकाता में स्थिति सामान्य

Read More  हाई कोर्ट हो या सिविल कोर्ट जज यह सुनिश्चित करें कि केस का जल्द से जल्द निपटारा हो : चीफ जस्टिस

कोलकाता में बंद का ज्यादा असर नहीं दिखा। बस और मेट्रो सेवा सुबह सामान्य रही। पुलिस प्रमुख स्थानों पर तैनात है। बंद को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर उतरे हैं। सुबह अग्निमित्रा पॉल भी सड़कों पर नजर आईं और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील कर रही थीं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन