उत्तराखंड में बढ़ते महिला अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

By Desk
On
 उत्तराखंड में बढ़ते महिला अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

गोपेश्वर । उत्तराखंड राज्य में महिलाओं एवं मासूमों के साथ बढ़ते अत्याचार के विराेध में कांग्रेस ने शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन किया।मुख्य तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।

कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और राज्य की भाजपा सरकार इन घटनाओं काे राेकरने असफल साबित हाे रही है। उन्होंने अंकिता भण्डारी से लेकर हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, जैसे मामलाें का जिक्र करते हुए कहा कि हाल की घटनाएं मानवता को शर्मशार करने वाली हैं और देवभूमि की अस्मिता को कलंकित कर रही हैं।

Read More  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर हुए गणेश उत्सव में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे

बिष्ट ने आरोप लगाया कि महिला अपराधाें में उत्तराखंड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि राज्य की भाजपा सरकार अपराधियाें काे संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस ने इस सरकार काे सत्ता में बने रहने का काेई अधिकार नहीं मानते हुए इसका विराेध जारी रखने का संकल्प लिया।

Read More  मुख्यमंत्री साय ने ’एक पेड़ मां के नाम’’ रोपा पीपल का पौधा

इस विराेध प्रदर्शन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, ऊषा रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, मनीष नेगी, धीरेन्द्र गरोडिया, विजया कंडारी, अरुणा डंडवासी, देवेन्द्र फर्स्वाण, कुंवर सिंह भंडारी, भक्त दर्शन बिष्ट, मदनलाल सेमवासी, गोपाल रावत, सारिका देवी, बसंती देवी, किशोरी लाल सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

Read More  नामांकन के तीसरे दिन फतेहाबाद विस से एक उम्मीदवार ने किया नामांकन

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन