मुख्यमंत्री साय ने ’एक पेड़ मां के नाम’’ रोपा पीपल का पौधा

By Desk
On
  मुख्यमंत्री साय ने ’एक पेड़ मां के नाम’’ रोपा पीपल का पौधा

रायगढ़ ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपणमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार काे पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है।

पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने पीपल, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने पीपल, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद राधे श्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे। ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Read More  राज्यपाल ने ममता बनर्जी से मांगी कैबिनेट के सभी फैसलों की जानकारी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला