कोलकाता और बंगाल के जिलों में लगातार होगी बारिश

By Desk
On
   कोलकाता और बंगाल के जिलों में लगातार होगी बारिश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है। कोलकाता में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

कोलकाता का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। कोलकाता में अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह 6:30 बजे तक कोलकाता में 16.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सुबह 8:30 बजे से लेकर अब तक 10.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Read More  जम्मू-कश्मीर में सुबह नौ बजे तक 11.11 प्रतिशत मतदान

उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Read More अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump पर फिर हमले का प्रयास

हुगली और हावड़ा जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, और तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Read More  झारखंड हाई कोर्ट ने पूछा, कब तक भरा जाएगा जेपीएससी अध्यक्ष का पद

नदिया और मुर्शिदाबाद जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पश्चिम मेदिनीपुर और पुरुलिया जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला