पाकिस्तान ने अखनूर सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, बीएसएफ जवान घायल
By Desk
On
जम्मू । पाकिस्तान के सैनिकों ने बुधवार को जम्मू जिले के उपजिला अखनूर सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। बीएसएफ के जवानों ने भी इसका का कड़ा जवाब दिया। बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तड़के अखनूर इलाके में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने कहा कि सैनिक हाई अलर्ट पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News
लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
18 Sep 2024 22:04:31
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
Comment List