ईदगाह मस्जिद में अता की गई विशेष नमाज
By Desk
On

भरतपुर। ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जिसे रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद मनाया जाता है। यह त्योहार आपसी भाईचारे, दान और खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद आता है।
इस मौके पर कुम्हेर गेट स्थित ईदगाह मस्जिद पर सामूहिक नमाज अता की गई। ईदगाह मस्जिद पर शाही इमाम मौलाना आबिद ने ईद की नमाज अता कराई। ईद की नमाज अता कर देश में अमन चैन, खुशहाली और भाई चारे की कामना की। जिसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। ईद के अवसर पर भरतपुर विधायक और पूर्व मंत्री डॉ सुभाष गर्ग भी ईदगाह मस्जिद पहुंचे उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

02 Apr 2025 19:49:14
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष भी राजस्थान सहित...
Comment List