2 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी और 3 सितम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल  सदस्य बनकर करेंगे सदस्यता अभियान का श्रीगणेशः अरूण चतुर्वेदी।

On
2 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी और 3 सितम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल  सदस्य बनकर करेंगे सदस्यता अभियान का श्रीगणेशः अरूण चतुर्वेदी।

सदस्यता अभियान के प्रभारी सिन्हा ने सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी सदस्यता पर दिया जोर

जयपुर, 28 अगस्त 2024। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सदस्यता अभियान के प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी सदस्यता पर जोर देते हुए सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विशिष्ट विचार का प्रतिनिधित्व करती है जहाँ समाज के सभी वर्गो और सभी भौगोलिक स्थितियों में रहने वाले लोगों के कल्याण का विचार महत्वपूर्ण है। 

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्त्ताओं की निरंतर सक्रियता और संगठन की रीति-नीति से सहमत होते हुए लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे है। यही कारण है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। 

Read More  भव्य लवाजमे के साथ निकलेगी वीर तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा

वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के मोर्चो, प्रकोष्ठों, मीडिया, सोशल मीडिया, आई.टी. विभाग एवं जयपुर शहर के पार्षदों एवं पदाधिकारियों की विभिन्न बैठकों को सम्बोधित कर रहे थे।

Read More  धौलपुर जिले में बारिश से हाहाकार,उर्मिला सागर बांध पर चली चादर

उन्होंने बैठकों में सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्त्ता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करे और अधिकतम लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए अभी से जुट जाये।

Read More  अपनी मेहनत से होनहार प्रतिभाएं देश और समाज का नाम करती हैं रोशन : मुख्यमंत्री

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के तहत सभी 44 जिलों में  कार्यशाला सम्पन्न हो चुकी है। अभी 1132 मण्डलों में कार्यशाला हो रही है जो 29 अगस्त तक सभी मण्डलों में सम्पन्न हो जाएगी। इसके बाद 30 और 31 अगस्त को प्रदेश के 51,736 बूथों पर एक साथ सदस्यता अभियान को लेकर बैठकें आयोजित होगी। इसके बाद 1 सितंबर को अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं सदस्य बनकर श्रीगणेश करेंगे। 

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के तहत 3 सितंबर को  सभी प्रदेशो में सदस्यता अभियान को प्रारम्भ करते हुए राज्यों में मुख्यमंत्रियों को सदस्य बनाया जाएगा और 4 से 5 सितंबर के दौरान जिलों में इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। इसकी समीक्षा के बाद दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा ।  

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए पार्टी की ओर से 88 00 00 2024 नंबर जारी किये गये है। इस नंबरों पर मिस्ड कॉल कर प्राप्त लिंक पर अपनी जानकारी भरकर सदस्यता नंबर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा क्यूआर कोड और वेबसाइट पर जाकर भी सदस्यता ली जा सकती है। ये नंबर 1 सितंबर से चालू हो जाएंगे।

बैठकों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मोतीलाल मीणा, अनिता भदेल, विजेंद्र पूनिया, आईदान सिंह भाटी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, मोहनलाल गुप्ता, उप महापौर पुनीत कर्नावट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चेची, महिला मोर्चा की अध्यक्षा रक्षा भण्डारी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, एस.टी. मोर्चा अध्यक्ष नारायण लाल मीणा एस.सी. मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चे  के अध्यक्ष हमीद मेवाती, चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. एस.एस. अग्रवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया के संयोजक हिरेंद्र कौशिक और आई.टी विभाग के संयोजक अविनाश जोशी सहित अनेक पदाधिकरी उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन