भाजपा का सदस्यता अभियान, हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य

By Desk
On
  भाजपा का सदस्यता अभियान, हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य

अलवर । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी बुधवार काे अलवर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक ली। बैठक में सभी को अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मीडिया को उन्होंने बताया कि देशभर में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य बनकर संगठन पर्व की शुरुआत की। देशभर में भाजपा के सदस्यता अभियान पर सभी का फोकस है। तीन सितंबर को प्रदेश में मुख्यमंत्री और दोनों मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। चार सितंबर से जिले भर में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि नियमित सदस्यता व संगठन के चुनाव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में होते हैं। हमारे यहां संविधान की धारा 9 में प्रावधान है कि हर 6 वर्ष में सदस्यता होगी अर्थात जो भी सदस्य बनता है वह 6 वर्ष तक रहेगा। उसके बाद अपनी सदस्यता को रिंन्यु कराना पड़ेगा और नए सदस्य भी जुड़ सकते हैं।तीन तरह से ली जा सकती हैं पार्टी की सदस्यता

Read More  भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किए छह बम, दूर-दूर तक सुनायी दिए तेज धमाके

उन्होने बताया कि तीन तरह से पार्टी कि सदस्य्ता ली जा सकती हैं। जिसमें पहली मिस कॉल 8800002024 के माध्यम से, क्यूआर कोड के माध्यम से, भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट और नमो ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकता है। सदस्यता बनने का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा। उन्होंने बताया कि 11 से 17 सितंबर तक महासंपर्क अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होगी। जिसके तहत सभी कार्यकर्ता आमजन को अपने बूथ पर जाकर सदस्य बनाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 1 से 15 अक्टूबर तक जो क्षेत्र प्रथम चरण के तहत रह जाएंगे वहां तक पहुंचकर उन्हें सदस्य बनने के साथ सामूहिक सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। जिसमें स्कूल, कॉलेज, सब्जी मंडी जहां भी सामूहिक रूप से लोग एकत्रित होते हैं वहां सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सवा करोड़ सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस दौरान प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More डा. नीरज के पवन ने भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम को दी शुभकामनाये 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन