जियो ने भारत में 5जी का प्रदर्शन बढ़ाया

On
जियो ने भारत में 5जी का प्रदर्शन बढ़ाया

भारत को दुनिया के शीर्ष 15 देशों में शामिल किया गया।  

 

मुंबई: जियो के नेतृत्व में 5जी के आगमन ने भारत के दूरसंचार सेक्टर को एक नई ऊँचाई प्रदान की है। भारत को दुनिया के शीर्ष 15 देशों में शामिल किया गया है। ब्रॉडबैंड स्पीड एंड मेजरमेंट फर्म 'ऊकला' ने भारत में 5जी परफोर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस जियो 5जी वर्चस्व की दौड़ में सबसे बड़ा बनकर उभरा है। दूरसंचार विभाग के अनुसार, फरवरी 2024 तक भारत में 4.25 लाख बीटीएस स्थापित किए गए हैं, जिनमें से लगभग 80 फीसदी रिलायंस जियो के हैं।

अन्य खबरें  1 लाख के बजट में चाहिए स्पोर्ट्स बाइक का मजा?

रिलायंस जियो व भारती एयरटेल ने पूरे भारत में 5जी नेटवर्क के विस्तार में काफी निवेश किया है। जिसके फलस्वरूप भारत में 5जी उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। जो 2023 की पहली तिमाही में 28.1 फीसदी से बढ़कर 2023 की चौथी तिमाही में 52.0 फीसदी हो गई है। 

अन्य खबरें यदि आप कोई PR कंपनी तलाश रहे हैं तो एक बार Pragencyinjaipur.in की वेबसाइट पर ज़रूर जाए

जियो की व्यापक 5जी कवरेज इसकी 5जी उपलब्धता दर से स्पष्ट है। 2023 की चौथी तिमाही के दौरान यह अपने प्रतिद्वंद्वी एयरटेल आधे से 100 फीसदी से भी अधिक रही है। जियो की दर 68.8 फीसदी तक बढ़ गई  जो एयरटेल की 30.3 फीसदी पर सिमट गई।
 
रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने एयरटेल के 5जी नेटवर्क की तुलना में 1.14 सेकंड का तेज वीडियो प्रारंभ समय दर्ज किया, जो कि 1.99 सेकंड था। 5जी औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत अब दुनिया भर के शीर्ष 15 देशों में शामिल है।

अन्य खबरें भारत आ रही एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक 

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल
जयपुर । जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर...
राजस्थान में हम सब मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे : गहलाेत
आरोपित पति एक महीने में पेश नहीं हो तो पासपोर्ट और वीजा निरस्त कर विदेश से भारत डिपोर्ट करें-कोर्ट
कार्तिक मास में गुलाबी सर्दी की कछुआ चाल, जयपुर में धीरे-धीरे बढ़ रही सर्दी
आरएएस भर्ती के लिए अब तक 5.15 लाख आवेदन, दाे फरवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा
दस लोगों को मारने वाले लेपर्ड को गोली मारी
रतन टाटा की स्मृति में स्वामी दयानंद नेत्रालय खूंटी में निःशुल्क संकल्प नेत्र ज्योति पखवाड़ा का आयोजन