बहुचर्चित विवेक यादव हत्याकांड का एक और आरोपित गिरफ्तार

By Desk
On
   बहुचर्चित विवेक यादव हत्याकांड का एक और आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर । बरसठी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दीपक यादव निवासी मनौरा थाना बरसठी को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

बीते 6 अक्टूबर की रात विवेक यादव का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारों ने उसका शव भदोही जनपद के सुरियावां स्थित ठकुराइन तारा तालाब की झाड़ियों में फेंक दिया था। इससे गांव में आक्रोश फैल गया।

अन्य खबरें  जाैनपुर में दो समुदायों के बीच मारपीट, चार घायल

इस घटना के बाद 10 अक्टूबर को ग्रामीणों ने शव को निगोह बाजार में रखकर चक्का जाम कर दिया था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

अन्य खबरें  पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, जवानों से लगवाई दौड़

पुलिस ने इस मामले में अब तक 36 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नवागत थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आरोपित दीपक यादव की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर बरसठी रेलवे क्रासिंग से की गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरें  एएसएमटी-10 में व्यापारियों को नोटिस देकर अनावश्यक मांगी जा रही जानकारी : गुफरान माजिद

ग्रामीणों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाई दौड़ फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाई दौड़
जयपुर । फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत जयपुर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जयपुर के मानसरोवर स्थित...
फिट इंडिया फ्रीडम रन से दिया एकता, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत
सेक्टर रोड़ से प्रभावित बारह कॉलोनियों के परिवारों ने किया धरना-प्रदर्शन
रोटरी राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह 27 अक्टूबर को
गंगरार पुलिस एक साथ पकड़ी चार पिस्तौल, तीन तस्कर गिरफ्तार, खुद की सुरक्षा के लिए खरीदे थे अवैध हथियार
वेटरनरी विश्वविद्यालय में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर ध्वज फहराया