एक बार फिर सरकार के खिलाफ रैली निकालेंगे जूनियर डॉक्टर, 30 अक्टूबर को उतरेंगे सड़कों पर

By Desk
On
  एक बार फिर सरकार के खिलाफ रैली निकालेंगे जूनियर डॉक्टर, 30 अक्टूबर को उतरेंगे सड़कों पर

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर 30 अक्टूबर को सीबीआई दफ्तर तक रैली निकालने का फैसला किया है। यह निर्णय शनिवार देर रात आयोजित सम्मेलन के बाद लिया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के साथ सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि और बांग्ला मनोरंजन उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए। सम्मेलन के बाद डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे अनिकेत महतो ने बताया क 30 अक्टूबर को सीबीआई दफ्तर के बाहर रैली निकालने का निर्णय लिया गया है।

अन्य खबरें  मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सिख गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व पर किया उन्‍हें नमन

इससे पहले हुए सम्मेलन का आयोजन पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने किया। जिसमें फोरम के 32 प्रतिनिधियों के साथ-साथ सिविल सोसाइटी और अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। यह सम्मेलन छह घंटे से अधिक समय तक चला।

अन्य खबरें  जनता विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ, कांग्रेस की रैली फ्लॉप शाे: महेंद्र भट्ट

21 अक्टूबर को डॉक्टरों ने अपना अनशन समाप्त किया था, जो 5 अक्टूबर से चल रहा था। प्रमुख आंदोलनकारी किनजल नंदा ने कहा, "हमने मजिस्ट्रेट जांच की मांग इसलिए की थी क्योंकि हमें सच्चाई जाननी है। न केवल न्याय चाहिए, बल्कि हमें पूरे सिस्टम की सफाई भी चाहिए।"

अन्य खबरें  मध्य प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं : कृषि मंत्री कंषाना

आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टरों ने 'सीज-वर्क' आंदोलन शुरू किया था, जो 42 दिनों तक चला।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात
जयपुर । राजधानी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर सिविल...
देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी बालिकाएं : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति पर हम सभी को गर्व : ओंकार सिंह लखावत
पीसीसी चीफ बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे, बॉल तो है नहीं, लेकिन वे दौड़े जा रहे : राठाैड़
बालिकाएं है देश के भविष्यकाल पथ प्रदर्शक - दिया कुमारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ’मन की बात’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ों भारतीयों को आकर्षित और प्रेरित किया : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़