हर योजना का लाभ हर महिला तक पहुँचे, इस दिशा में हमे काम करना हैं - उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत बाड़मेर में हुआ, मातृवन्दन को समर्पित महिला सम्मेलन
बाड़मेर/ जयपुर, 25 मार्च। राजस्थान स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष में मंगलवार को बाड़मेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में 'राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन' आयोजित हुआ, कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना में 30000 बालिकाओं को ₹7.50 करोड़ व महिला समूह को लगभग ₹100 करोड़ आजीविका संवर्धन राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरण, अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने, बर्तन बैंक योजना व सोलर दीदी कैडर हेतु दिशा-निर्देश का विमोचन, 5000 महिलाओं को इंडक्शन कुकटॉप का वितरण, महिला महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने हेतु पुस्तकालय/रीडिंग रूम उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देशों का विमोचन, स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस से लाभान्वित 164 छात्राओं को चयन पत्र वितरण, उच्च शिक्षा विभाग की कालीबाई भील योजना के अंतर्गत लाभान्वित 5000 बालिकाओं को स्कूटी वितरण, गार्गी पुरस्कार योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अंतर्गत 31790 बालिकाओं को कल ₹13.16 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण, 1.10 करोड़ परिवार की महिला मुखिया को ₹200 करोड़ की रसोई गैस सब्सिडी का वितरण किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पधारी महिलाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की वजह से बड़ी संख्या में आज महिलाएँ कार्यक्रम में आयी हैं। जबसे प्रदेश में भाजपा की आई हैं, तबसे लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य हो रहे हैं। आज महिलाएँ किसी से भी कम नहीं है। भारत की महिला आसमान छू रही है, अंतरिक्ष तक जा रही हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में और आज शुभारंभ की जा रही योजनाओं से माताओं-बहनों को बड़ी सौगातें मिली हैं। यह अमृतकाल का जो सुनहरा पल चल रहा हैं, माताओं-बहनों के लिए आज से पहले कभी नहीं था। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं से सबसे ज़्यादा लाभ हमारी माताओं-बहनों को मिला हैं।उज्जवला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत अभियान, शौचालय निर्माण, बेटी बचाओ - बेती पढ़ाओ, ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, इन सभी कई योजनाओं की केंद्र बिंदु में हमारी माताएँ-बहनें हैं।
उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि हमारे देश का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति कर रहा है जो सबसे ज़्यादा चिंता हमारी माताओं- बहनों की करता है। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कई योजनाएं चलाई जा रही है, बजट में भी माताओं-बहनों को कई सौगातें दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि आज बेटियों को देश में शिक्षा के साथ ही विदेश में भी शिक्षा ग्रहण करने लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए हमारी लगातार कार्य कर रही हैं।
दिया कुमारी ने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि आप अन्य महिलाओं से भी योजनाओं की चर्चा कर उन्हें सहायता करें। हर योजना का लाभ हर महिला तक पहुँचे, इस दिशा में हमे काम करना हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आज आप सबको संकल्प लेकर जाना हैं कि हमारे प्रदेश में कोई भी महिला पिछड़ी नहीं हों। हर महिला आत्मनिर्भर और शिक्षित बनें। सक्षम महिला अपने साथ ही अन्य 100 महिलाओं को भी सहायता करें।
इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग राज मंत्री के.के. विश्नोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह, पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक श्रीमती प्रियंका चौधरी, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा बाड़मेर जिला अध्यक्ष अनंत राम विश्नोई एवं प्रदेश भर से पधारी मातृशक्ति उपस्थिति रहीं।
_ _ _ _ _ _
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List