भाजपा सरकार ने नकारा मोदी का गुजरात मॉडल : अशोक गहलोत
By Desk
On
1.jpeg)
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भजन लाल सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो नगर निगमों को मिलाकर एक करने के फैसले को विकास विरोधी और जनविरोधी बताया है।
गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार गुजरात मॉडल की बात करती है, लेकिन जब शहरी विकास की बात आती है, तो वे गुजरात के विपरीत काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने हाल ही में 9 नए नगर निगम बनाए हैं, जबकि राजस्थान सरकार नगर निगमों की संख्या घटा रही है।
गहलोत ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने शहरी विकास को गति देने के लिए नगर निगमों की संख्या बढ़ाई थी, लेकिन अब भाजपा सरकार इसे वापस ले रही है।
अन्य खबरें अवैध पिस्तौल के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

01 Apr 2025 21:11:18
संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की शिरकत
Comment List