कोलकाता और पश्चिम बंगाल के जिलों में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

By Desk
On
  कोलकाता और पश्चिम बंगाल के जिलों में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है। कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ क्षेत्रों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अगले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। शहर में अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी रही। 29 अगस्त सुबह 6:30 बजे से 30 अगस्त सुबह 6:30 बजे तक कोलकाता में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

हावड़ा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Read More  अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पहली बार होगा सम्मिश्रण सांस्कृतिक कार्यक्रम

हुगली जिले में भी सुबह के समय बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम को बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Read More  सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब 24 सितंबर तक

उत्तर और दक्षिण 24 परगना के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Read More  स्वाइन-फ्लू के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम

पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन