भाजपा ने सदस्यता अभियान में देश में 11 दिनों में बनाए 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

By Desk
On
  भाजपा ने सदस्यता अभियान में देश में 11 दिनों में बनाए 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

बीकानेर । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अब तक महारिकॉर्ड बनाया है। अभियान में देश में 11 दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य, प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा और बीकानेर 27 हजार पार सदस्य अब तक बन चुके है। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में मेघवाल ने यह जानकारी दी।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में मुख्य अतिथि के ताैर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किस तरह सदस्यता अभियान चल रहा है और इसे किस प्रकार और गति दी जाए उसको लेकर जिला पदाधिकारियों, सदस्यता अभियान प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष शहर और देहात कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा की।

Read More उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सामूहिक गोठ और महेश मेला में हुई सम्मिलित !

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हम प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाएं ऐसा लक्ष्य लेकर चलना है। अभियान देशव्यापी है। मेघवाल ने आह्वान किया कि घर-घर जाकर आम जन मानस को सदस्यता अभियान से जोड़ें। भाजपा का सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही है भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो गारंटी है भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में खुशहाली है। भाजपा सरकार में महिला, किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी पूर्णतयः सुरक्षित और निडर है।

Read More उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में ली राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट की समीक्षा बैठक !

विधायक जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, सदस्यता अभियान जिला संयोजक श्याम चौधरी, सवाई सिंह तंवर ने भी संबोधित किया।

Read More children will soon get milk 3 days a week at Aaganwadi/आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को शीघ्र ही मिलेगा सप्ताह में 3 दिन दूध-दिया कुमारी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला