महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान

By Desk
On
  महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान

नई दिल्ली । आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम का शुक्रवार को ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने 3 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप में श्रीलंकाई टीम की कमान चमारी अथापट्टू संभालेंगी। श्रीलंका की टीम ने हाल ही में चमारी अथापट्टू की अगुआई में ही महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम में बाएं हाथ की अनुभवी स्पिनर इनोका रनवीरा को भी मौका दिया गया है। उनके पास करीब 12 साल का अनुभव है, जिसका फायदा वो इस टूर्नामेंट में उठा सकती हैं।

Read More  मुख्यमंत्री के साथ वार्ता विफल होने के बाद रातभर हुई बारिश के बीच नारेबाजी

श्रीलंका की घोषित 15 सदस्यीय टीम-

Read More  लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 : दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह प्रमुख कप्तानों में शामिल

चमारी अथापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, इनोका रनवीरा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, सचिनी निसानसाला, विशमी गुणरत्ने, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी और अमा कंचना। कौशिनी नुथ्यांगना को ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

Read More  एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024: भारत का अजेय क्रम बरकरार, पाकिस्तान को 2-1 से हराया

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर कमिश्नरेट में  32 एसएचओ के तबादले जयपुर कमिश्नरेट में  32 एसएचओ के तबादले
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने आज आदेश जारी कर थानाधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए ! तबादलों में अधिकतर...
रायपुर : मुख्यमंत्री साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवारी बिषहरा मंदिर का उद्घाटन किया
महायोगी गोरखनाथ विवि में पौधरोपण और जागरूकता रैली से हुआ स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ
आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, पीछे चल रहे ट्रक ने भी मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम लीजेंड्स लीग क्रिकेट की मेजबानी के लिए है पूरी तरह तैयार
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में ऐस मैकेनिकल वेंटिलेशन कार्यशाला का आयोजन