गंगापुर में लगे पिंजरे में कैद हुआ पांचवां तेंदुआ
By Desk
On
बहराइच । जनपद में सक्रिय वन विभाग की टीमें खूंखार तेंदुओं का पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में गंगापुर गांव में लगाये गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। अब तक पांच तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कनौजिया ने बताया कि पकड़े गए नर तेंदुए की उम्र लगभग 6 वर्ष है। उसका वजन 65 से 70 किलो है। उन्होंने बताया कि ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा में एक किसान पर तेंदुए के हमले में हुई मौत के बाद लगातार पिंजरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद वन विभाग की टीमें खूंखार तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। ककरहा रेंज के गंगापुर के ककरहा बीट में वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजऐ में मंगलवार की शाम को एक नर तेंदुआ कैद हो गया। इससे पहले चार तेंदुए पकड़े गए हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News
2021 रीट परीक्षा घोटाला : दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार
23 Oct 2024 16:55:54
जोधपुर । जोधपुर रेंज पुलिस ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) परीक्षा घोटाला 2021 की मुख्य सूत्रधार दो महिलाओं को...
Comment List