2021 रीट परीक्षा घोटाला : दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार

By Desk
On
  2021 रीट परीक्षा घोटाला : दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार

जोधपुर । जोधपुर रेंज पुलिस ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) परीक्षा घोटाला 2021 की मुख्य सूत्रधार दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्हें बड़े नाटकीय ढंग से पकड़ा गया। रेंज पुलिस की साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बैच वार्मर्स अभियान चलाया और दोनों महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित हो रखा था।

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा मे वांडित भवंरी व संगीता को पकड़ा गया है। भवंरी पत्नी हेमाराम को महाराष्ट्र के पुणे के वेटल इलाके से और संगीता पुत्री सुखराम को सांचौर से पकड़ा जा सका है। दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था तथा दोनों लगभग तीन साल से फरार चल रही थी।

अन्य खबरें डिस्कॉम्स चेयरमैन वरिष्ठ आईएएस आरती डोगरा एक परिचय !

आईजी विकास कुमार के अनुसार 2021 में होने वाले रीट परीक्षा में धांधली की मुख्य सूत्रधार होने के कारण इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस घोटाले के सूत्रधारों की कड़ी बहुचर्चित उपनिरीक्षक परीक्षा भर्ती घोटाले में भी जुड़े रहे है। वृन्दावन में पुजारिन बनने का स्वांग रचकर फरारी काट रही छम्मी विश्नोई भी इस प्रकरण की मुख्य सूत्रधार रही है। साइक्लोनर टीम ने लगभग तीन महीने पहले ही 75 हजार की इनामी छम्मी विश्नोई को वृन्दावन से गिरफ्तार किया था।

अन्य खबरें  संतों के सान्निध्य और वेद मंत्रों की गूंज के बीच ‘मेरी मातृभूमि-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान शुरू

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आरोपित छम्मी विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गहन पूछताछ से संगीता और भंवरी के फरारी के ठिकानों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इस पर साईक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बैंच वार्मर्स चलाकर इनको पकडऩे की मुहिम छेड़ी। महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर भंवरी की लोकेशन पुणे तथा संगीता की लोकेशन सांचौर इलाके में मिलने पर दो टीमें इनकी टोह लेने के लिए भेजी गई। पुणे गई टीम ने गली-गली छानकर पुणे के वेटल इलाके में भंवरी के ठिकाने की पड़ताल कर ली। बाद में किराये पर मकान लेने के नाम पर गायकवाड नगर के ड्रीम होम अपार्टमेन्ट में किचेन डेकाेर चलाने वाले के यहां भंवरी की पहचान में सफलता मिली। फिर पुणे पुलिस की सहायता से दबिश देकर भंवरी को दस्तयाब किया गया। पुणे की अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर साईक्लोनर टीम जोधपुर वापिस आई है।

अन्य खबरें  राजस्थान में हम सब मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे : गहलाेत

वहीं संगीता की तलाश में दूसरी टीम सांचौर के हर बाजार में ढूंढती घूमती रही। शातिर संगीता को पुलिस की भनक लग गयी और वह आनन-फानन में निजी बस में सवार होकर भाग निकली। साईक्लोनर टीम ने बस का पीछा करती रही। फिर वह टीम को चकमा देने के लिए रास्ते में उतर कर प्राइवेट जीप में सवार हो गई। विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से रास्ते में सांचौर से गुडामालानी के मध्य मार्ग में उस साधन की पहचान एक जीप के रूप में हुई जिसमें उसके होने का अंदेशा गहरा गया। टीम द्वारा रामजीकी गोल फांटा से गुडामालानी के मध्य मार्ग पर थाना गुडामालानी की टीम के संयुक्त अथक प्रयासों से संगीता को पकड़ा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  2021 रीट परीक्षा घोटाला : दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार 2021 रीट परीक्षा घोटाला : दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार
जोधपुर । जोधपुर रेंज पुलिस ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) परीक्षा घोटाला 2021 की मुख्य सूत्रधार दो महिलाओं को...
उन्नीस दिन के नवजात का टंकी में मिला शव, ग्रामीण धरने पर बैठे, समझाइश पर माने
कार्तिक मास में सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का आभास, दिन में धूप की तपिश कर रही बेचैन
राजस्थान के विकास में शेखावत की अहम भूमिका : देवनानी
आरपीएससी ने जारी किया चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रॉले की टक्कर में तीन की मौत
कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रोजगार योजना पोर्टल शुरू करने की मांग की