भाजपा नेता और नगरोटा से विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन

राणा के भाई जितेन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्री हैं
भारतीय जनता पार्टी के नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार को निधन हो गया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फरीदाबाद स्थित एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 59 साल के थे। राणा के भाई जितेन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्री हैं। व्यवसायी से राजनीतिज्ञ बने देवेंद्र सिंह राणा पिछले महीने हुए चुनाव में नगरोटा से विधायक चुने गए थे।
भाजपा के प्रवक्ता साजिद यूसुफ ने कहा, ‘‘राणा जम्मू-कश्मीर के एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन से भाजपा और उनके समर्थक सदमे में हैं।’’ भाजपा सदस्यों और नेताओं ने क्षेत्र के लिए उनके बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर 30,472 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगरोटा सीट बरकरार रखी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनसी के जोगिंदर सिंह को 17,641 मत मिले थे।
देवेंद्र सिंह राणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई थे। गुरुवार को उनके भाई देवेंद्र सिंह राणा के निधन पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनके आवास पर पहुंचे। देवेंद्र सिंह राणा हाल ही में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में प्रमुख उम्मीदवारों में से एक थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List