उप मुख्यमंत्री ने गोगुन्दा में प्रताप राजतिलक स्थली को किया नमन

संस्कृति और धरोहर संरक्षण के लिए मांगा सभी का सहयोग

On
उप मुख्यमंत्री ने गोगुन्दा में प्रताप राजतिलक स्थली को किया नमन

विकसित भारत के लिए विकास के साथ विरासत संरक्षण भी जरूरीः उप मुख्यमंत्री दीयाकुमारी

उदयपुर, 6 सितम्बर। उदयपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आई उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने शुक्रवार दोपहर गोगुन्दा क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के राजतिलक स्थल को नमन किया वहीं पौधरोपण और शिवालय में पूजा-अर्चना की। आयोजन समारोह में उन्होंने संस्कृति और धरोहर के संरक्षण के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर गोगुन्दा स्थित महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर पहुंची। यहां उन्होंने महाराणा प्रताप के गोगुन्दा क्षेत्र में प्रवास तथा राजतिलक से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी और संपूर्ण परिसर का अवलोकन किया। इसके पश्चात प्रताप की राजतिलक छतरी पर पहुंच कर विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर नमन किया।  इस दौरान धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारंिसह लखावत, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने राजतिलक स्थली में अवस्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। वहीं महाराणा प्रताप और राणा पूंजा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, त्याग को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।91d27b40-d273-4218-aec1-701e584606ab

Read More  नई सोच और नए तरीके के साथ मण्डल कार्ययोजना बना करे आमजन के आवास का सपना साकार -आवासन आयुक्त

विरासत और विकास साथ-साथ:

Read More  सीबीएसई 10वीं-12वीं मेन एग्जाम के लिए प्राइवेट स्टूडेंट्स 18 से कर सकेंगे आवेदन

गोगुन्दा में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है। उसी अनुरूप राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा विकसित राजस्थान के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों का मानना है कि विकसित भारत के लिए विरासत और विकास दोनों जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि मेवाड़ गौरवशाली इतिहास और विरासत से परिपूर्ण है। इसके समेकित विकास की मंशा से ही महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट की घोषणा की गई है। यह काम बहुत पहले ही होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब इसकी शुरूआत हुई है। प्रताप सर्किट की पूर्ण कार्ययोजना बनाकर समय सीमा तय करते हुए कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन से इस संकल्प को पूर्ण करने में नैतिक सहयोग का आह्वान किया। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी और धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Read More  राजस्थान जल महोत्सव में दिलाई जलसंग्रहण की शपथ

राजतिलक स्थली का अवलोकन:

उप मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के राजतिलक स्थली का भ्रमण कर अवलोकन किया। वहां बनी प्राचीन छतरियों, बावड़ी आदि को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके मूल स्वरूप को संरक्षित करते हुए विकास प्रस्ताव तैयार किए जाने पर जोर दिया।

5756561c-ba4a-44b6-a76f-b896bb94f430

मार्ग में हुआ भव्य स्वागत:

उदयपुर से गोगुन्दा जाते समय मार्ग में उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी का जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। बरोड़िया में भोपालसिंह राणा, बड़गांव उप प्रधान प्रतापसिंह राठौड़, शंभुलाल, पिंकी माण्डावत, खुबीलाल पालीवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उपरणा ओढ़ा कर तथा साफा पहनाकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा मार्ग में कई जगह सड़क किनारे एकत्र स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को देखकर उपमुख्यमंत्री ने काफिला रूकवाकर अभिवादन स्वीकारा। 
----------

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन