सुखविंद्र सिंह ने रचा इतिहास, राज्य के काला पानी डाेडरा-क्वार में रात्रि विश्राम करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने

By Desk
On
  सुखविंद्र सिंह ने रचा इतिहास, राज्य के काला पानी डाेडरा-क्वार में रात्रि विश्राम करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डोडरा-क्वार में रात्रि विश्राम कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस क्षेत्र को दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राज्य का ‘काला पानी’ कहा जाता है। राज्य के गठन के बाद से कई मुख्यमंत्रियों का दौरा देख चुका है, लेकिन किसी ने भी यहां रात बिताने का साहस नहीं किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने डोडरा-क्वार से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शनिवार शाम करीब 7.45 बजे डोडरा-क्वार पहुंचने पर स्थानीय

अन्य खबरें  ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव : चाैबीस घंटे शोभायात्रा के बाद गोमती में देवी प्रतिमाओं का हाेगा विसर्जन

लाेगाें ने गर्मजाेशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां सेवानिवृत्त शिक्षक हरदयाल खेपन के घर पर ही रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय परंपराओं के बारे में जानने के लिए आग के पास बैठकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय बोली में ‘घ्याना’ का अर्थ पूछा, जो सर्दियों में शादियों के दौरान आग जलाने की परंपरा को दर्शाता है।

अन्य खबरें  पुरुलिया में नदी किनारे रेत के नीचे से मिला युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

मुख्यमंत्री ने यहां रात के खाने के दौरान लगभग आठ ग्रामीण महिलाओं के तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। उन्हें बेटू, कोदा, फाफरे की रोटी, सिड्डू, ओगला, चेंऊं और स्थानीय राजमा की दाल परोसी गई। स्थानीय मिठाई लिमडी ने रात्रि भोज को खास बना दिया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के आगमन पर पारंपरिक गीत ‘लामण’ गाकर उनका स्वागत किया।

अन्य खबरें  रांची उपायुक्त ने मतदाता जागरुकता के लिए एलईडी वैन को किया रवाना

हरदयाल की बेटी और प्रशिक्षित जेबीटी शिक्षिका पल्लवी ने मुख्यमंत्री का मेजबान बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमने इस यादगार क्षण को जीवनभर संजोए रखने के लिए मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी लीं।" रविवार की सुबह मुख्यमंत्री ने स्थानीय महिला मंडल के साथ नाश्ता किया, जहां उन्हें शहद के साथ घर का बना सिड्डू परोसा गया। स्वयं सहायता समूह की सदस्य भारता देवी और अनीता ने कहा, "मुख्यमंत्री की मेज़बानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें अपने जीवन में ऐसा अवसर पहले कभी नहीं मिला।" मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का यह ऐतिहासिक रात्रि विश्राम डोडरा-क्वार के लोगों के लिए एक यादगार क्षण बन गया है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात
जयपुर । राजधानी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर सिविल...
देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी बालिकाएं : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति पर हम सभी को गर्व : ओंकार सिंह लखावत
पीसीसी चीफ बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे, बॉल तो है नहीं, लेकिन वे दौड़े जा रहे : राठाैड़
बालिकाएं है देश के भविष्यकाल पथ प्रदर्शक - दिया कुमारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ’मन की बात’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ों भारतीयों को आकर्षित और प्रेरित किया : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़