उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात, कराई सदस्यता

By Desk
On
  उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात, कराई सदस्यता

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाबू बनारसी दास वार्ड - 57 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को सुना और इसके बाद पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत वहां मौजूद लोगों की सदस्यता कराई।

मन की बात सुनने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में पार्षद आशीष कुमार हितैषी, सुरेश पांडेय, आशीष तिवारी आशु, विनायक पांडे, अश्वनी हितैषी, मालती मिश्रा, निर्भय सोनकर व प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। वहीं, बूथ संख्या 261 पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के लिए राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया है। वर्तमान समय में जमीनी स्तर पर हर एक कार्यकर्ता सदस्यता कार्य में जुटा हुआ है। इसी तरह मैने भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर पर लोगों को भाजपा की सदस्यता कराई है।

अन्य खबरें  पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, जवानों से लगवाई दौड़

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात
जयपुर । राजधानी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर सिविल...
देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी बालिकाएं : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति पर हम सभी को गर्व : ओंकार सिंह लखावत
पीसीसी चीफ बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे, बॉल तो है नहीं, लेकिन वे दौड़े जा रहे : राठाैड़
बालिकाएं है देश के भविष्यकाल पथ प्रदर्शक - दिया कुमारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ’मन की बात’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ों भारतीयों को आकर्षित और प्रेरित किया : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़