देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी बालिकाएं : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

By Desk
On
  देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी बालिकाएं : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

अजमेर । उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान कहा कि बालिकाएं देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी। उन्होंने कहा कि छात्राएं भारत के भविष्य में समाज की पथ प्रदर्शक बनेगी। इनके द्वारा अपनी मेधा एवं नैतिकता के बल पर देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। इनके द्वारा प्रदेश और देश का नाम रोशन किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेयो गर्ल्स स्कूल की अपनी पहचान है। इसका ऐतिहासिक पक्ष उज्ज्वल रहा है। आज की तेजी से बदलती दुनिया में बालिकाओं में आवश्यक कौशलों को विकसित करना आवश्यक है। आज की युवा पीढ़ी पूरी क्षमता के साथ अपनी महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने में लगी है। बालिकाएं रचनात्मकता के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम पाती है। यह परिवर्तन समाज को नई दिशा देगा।

अन्य खबरें  आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव सीएनडी वेस्ट प्लांट एवं कचरागाह का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि बालिकाओं द्वारा कई नए वैकल्पिक कैरियर आरंभ किए गए हैं। इसे देश भविष्य में नई दिशा में आगे बढ़ेगा। युवतियां अब भारतीय महिला के पौराणिक सम्मान को पुनर्स्थापित करने के लिए सशक्त होकर कार्य कर रही है। वे अब आधुनिक जीवन मूल्यों को अपनाते हुए अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए तत्पर रहने लगी है। ये बालिकाएं सामाजिक रूप से जिम्मेदार होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

अन्य खबरें  मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत

पुरस्कार वितरण समारोह में मेयो कॉलेज जनरल काउंसिल के अध्यक्ष पूर्व महाराजा गज सिंह जोधपुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अकादमिक क्षेत्र तथा व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मीरां सदन की जीविका निशांत गुप्ता को वर्ष 2025-26 के लिए स्कूल कप्तान चुना गया।

अन्य खबरें  कार से सात करोड़ से अधिक की नकदी जब्त, दाे युवक हिरासत में

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात
जयपुर । राजधानी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर सिविल...
देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी बालिकाएं : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति पर हम सभी को गर्व : ओंकार सिंह लखावत
पीसीसी चीफ बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे, बॉल तो है नहीं, लेकिन वे दौड़े जा रहे : राठाैड़
बालिकाएं है देश के भविष्यकाल पथ प्रदर्शक - दिया कुमारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ’मन की बात’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ों भारतीयों को आकर्षित और प्रेरित किया : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़