भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर, किया प्रदर्शन

By Desk
On
  भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर, किया प्रदर्शन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (कांग्रेस) के पदाधिकारियों ने अपने-अपने मुद्दों पर प्रदर्शन किया। पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पार्क में एकत्रित होकर गिरती कानून व्यवस्था व पुलिस उत्पीड़न पर प्रदर्शन किया। इसके कुछ घंटे के भीतर ही भाजपा के लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनन्द सहित पदाधिकारियों ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के अमेरिका में​ सिख समुदाय पर दिये गये बयान की आलोचना करते हुए प्रदर्शन किया। लखनऊ के हजरतगंज मार्ग पर आनन्द ने राहुल गांधी का सांकेतिक पुतला बनाकर फूंक दिया। पुतला दहन के बाद भाजपा के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी व कांग्रेस विरोधी नारे भी लगाये और राहुल द्वारा माफी मांगे जाने की मांग की।

Read More  भाजपा सरकार में देश-प्रदेश के माहौल में हुआ सुधारः आदित्यनाथ

उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शहीद स्मारक पार्क पहुंचे। अजय राय ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए कहा कि कानून नाम की चीज नहीं रह गयी है। रेप केस आम होते जा रहे है। घर से उठाकर मंगेश जैसे अपराधी का एनकाउंटर हो रहा है। पुलिस अपनी मनमानी पर उतारी है। कानून के रखवाले ही कानून तोड़ रहे हैं। ये सब कुछ प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रहा है। जनता इसका उत्तर देगी।

Read More  कानून व्यवस्था सुधारने को मेरठ में एसएसपी ने बदले कई थानेदार

गाैरतलब है कि कांग्रेस की ओर से लखनऊ के अलावा पूरे प्रदेश में मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया है। कानून व्यवस्था और खराब पुलिसिंग को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को घेरा है। मंडल स्तर पर कांग्रेस पदाधिकारी अपना ज्ञापन सौंप कर मांगों को रखने का प्रयास किये है।

Read More  संस्कृति ही देश का निर्माण करती है : आनंद वर्धन शुक्ला

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल को दी बधाई ! उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल को दी बधाई !
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झोटवाड़ा, जयपुर में एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी द्वारा आयोजित 'सम्मान समारोह' में उपस्थित होकर पेरिस पैरा...
नई पर्यटन इकाई नीति जल्दी होगी लागू : दिया कुमारी
प्रदेश में खेलों का वातावरण तैयार किया जायेगा: डा. नीरज के. पवन
भाजपा की नकारात्मक सोच का जवाब दें, कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान : -पायलट
संस्कृत शिक्षा विभाग के प्राध्यापक पदों की प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों को संशोधन का मौका
जल भराव और सड़कों पर गड्डों का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमांड ने किया बीकानेर सैन्य स्टेशन और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा