महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

By Desk
On
  महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी दशहरा की शुरुआत हो गई है। महालया के मौके पर हजारों लोगों ने गंगा तटों पर नदी में स्नान के बाद पितरों के लिए तर्पण किया है। बुधवार को सुबह से ही राजधानी कोलकाता के बाबू घाट, फेरी घाट, नीमतला घाट समेत अन्य घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई थी। सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में पुरोहितों का भी जमावड़ा था, जिन्होंने लोगों को पितृ तर्पण करवाया है। वैदिक मंत्रोचार के साथ पुष्प तील और चावल लेकर लोगों ने अपने अपने पूर्वजों को पुष्पांजलि अर्पित की है।

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में बिरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज में सुबह 5:00 बजे आकाशवाणी पर महालया (दुर्गा सप्तशती श्लोक) सुने जाने की परंपरा रही है। महालया के साथ ही देवी पक्ष की शुरुआत के साथ-साथ पितृ पक्ष का समापन होता है।

अन्य खबरें  झारखंड कैबिनेट की बैठक 14 अक्टूबर को

स्वर्ग से उतरती हैं देवी दुर्गा

अन्य खबरें  जालाैन में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

पश्चिम बंगाल में यह मान्यता रही है कि महालया के दिन मां दुर्गा कैलाश से अपने मायके पृथ्वी लोक में आती हैं। यहां उनके स्वागत के लिए भक्त समुदाय ढाक ढोल के साथ देवी की आराधना करते हैं।

अन्य खबरें  जेपी नड्डा का कोलकाता में सांस्कृतिक दौरा, बेलूर मठ में की पूजा

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे पावन महोत्सव माना जाता है। इस दौरान हर तरफ भक्ति आनंद और उल्लास का वातावरण रहता है और हर आयु वर्ग के लोग नए वस्त्रों से सुसज्जित होकर भगवती की आराधना में लीन नजर आते हैं।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
डचरोज की खेती से कमलाडांड़ के एबी अब्राहम बने आत्मनिर्भर
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
कोलकाता और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट