दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल आज फिर लगाएंगे 'जनता की अदालत'

By Desk
On
  दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल आज फिर लगाएंगे 'जनता की अदालत'

नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 'जनता की अदालत' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अपनी बेगुनाही का सबूत रखेंगे।

साथ ही वह आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से ईमानदारी के सर्टिफिकेट के रूप में वोट देने की भी अपील करेंगे, ताकि वह फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकें।

अन्य खबरें  भारत पूर्वी तट पर नई मिसाइल परीक्षण रेंज विकसित करेगा, सीसीएस ने मंजूरी दी

इससे पहले उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित किया था। पार्टी की ओर से आयोजित जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। आआपा के सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केजरीवाल के पीछे जिस ईडी-सीबीआई को लगाया था, उन एजेंसियों को कुछ भी नहीं मिला। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जनता से ईमानदारी का प्रमाणपत्र लेकर सत्ता में आएंगे।

अन्य खबरें  राजनाथ सिंह ने सुकना कैंट में शस्त्र पूजा कर जवानों के साथ मनाया दशहरा पर्व

उल्लेखानीय है कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी। कोर्ट ने उन्हें बतौर मुख्यमंत्री किसी फाइल पर हस्ताक्षर करने, ऑफिस जाने और कैबिनेट की बैठक बुलाने पर रोक लगाई थी। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और दिल्ली सरकार में मंत्री रहीं आतिशी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

अन्य खबरें  प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर लाओस पहुंचे

 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
डचरोज की खेती से कमलाडांड़ के एबी अब्राहम बने आत्मनिर्भर
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
कोलकाता और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट