बच्चों को वन्य जीवन और जैव विविधता की महत्ता से बचपन में ही करें संस्कारित : मंगुभाई पटेल

By Desk
On
 बच्चों को वन्य जीवन और जैव विविधता की महत्ता से बचपन में ही करें संस्कारित : मंगुभाई पटेल

भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बच्चों को वन, वन्य जीव और जैव विविधता की महत्ता के बारे में बचपन से ही संस्कारित किया जाना चाहिए। माता-पिता उन्हें जैव संरक्षण की बहुलता और आवश्यकता के बारे में जागरूक और संवेदनशील बनाए।

राज्यपाल पटेल सोमवार को भोपाल में राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में एक से 7 अक्टूबर 2024 तक आयोजित वन्य जीव सप्ताह की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर बधाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित जनों को वन्य जीव संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

अन्य खबरें  मुरैनाः केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज जौरा से कैलारस को जाने वाली मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

राज्यपाल ने कहा कि हमारा संविधान पर्यावरण के संरक्षण, वन और वन्य जीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदान करता है। मौलिक कर्तव्यों के तहत प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के हिसाब से देश के सबसे बड़े वन क्षेत्र होने गौरव प्राप्त है। बाघों के अलावा, तेंदुए, घड़ियाल, चीता, भेड़िये और गिद्धों की सर्वाधिक संख्या के लिये भी प्रदेश पहचाना जाता है। हर प्रदेशवासी की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे वन और वन्य जीव रूपी अमूल्य धरोहर की विरासत को सहेज कर भावी पीढ़ी को सौंपने में अपना योगदान दे।

अन्य खबरें  मप्र के 35वें मुख्य सचिव बने आईएएस अनुराग जैन, पदभार किया ग्रहण

कोविड ने दिया प्रकृति के प्रति श्रद्धा और सौहार्द्र का सबक

अन्य खबरें  जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं पर व्यय हो रहे 300 करोड़ : उप मुख्यमंत्री

राज्यपाल पटेल ने कहा कि सदी की सबसे बड़ी त्रासदी कोविड ने हम सबको यह सबक दिया है कि हमें सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति की विविधता के प्रति श्रद्धा और सौहार्द्र के साथ रहना होगा। हमारे ऋषि-मुनियों ने भी अपने तप त्याग और साधना से हजारों साल पहले ही इकोलॉजी तंत्र के संरक्षण के लिए प्राणियों में सद्भावना का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वन और वन्यजीवों का विशिष्ट स्थान रहा है। विभिन्न देवी-देवताओं के वाहन वन्यजीव है। अनेक विधि-विधानों में भी पेड़-पौधों की आराधना होती है।

शपथ को अपने कार्य और व्यवहारों में शामिल करे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह के समापन अवसर पर उपस्थित जनों को वन्य जीव संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने कार्य, और व्यवहार में शपथ का 24 घंटे और 365 दिन पालन करे। आपका यह संकल्प वनों और वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा प्रयासों को जन आन्दोलन बनाने में योगदान देगा। इसे अपना कर्तव्य मानकर कार्य करे।

कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण और कानूनों की जागरूकता में वन्य जीव सप्ताह की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा वन्य जीव संरक्षण, पुनर्वास, अपराध नियंत्रण आदि प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

राज्यपाल पटेल का तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के पोस्टर, मध्यप्रदेश सामान्य तितलियाँ पोस्टर, कान्हा के पक्षी पुस्तक, मध्य प्रदेश टाईगर फान्डेशन की वार्षिक रिपोर्ट, वन्य जीव संरक्षण पर आधारित प्रकाशन का विमोचन किया। एक से 7 अक्टूबर तक आयोजित हुए वन्य जीव सप्ताह के आयोजन का प्रतिवेदन प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही.के. अंबाडे ने प्रस्तुत किया। आभार वन विहार संचालक मीना अवधेश कुमार शिवकुमार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वन्य जीव संरक्षण से जुड़े व्यक्ति, स्कूली बच्चें और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  दीपावली स्नेह मिलन, सम्मान समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव 24 नवम्बर काे, पोस्टर विमोचन दीपावली स्नेह मिलन, सम्मान समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव 24 नवम्बर काे, पोस्टर विमोचन
जयपुर । अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश इकाई राजस्थान के तत्वावधान में 24 नवम्बर को आयोजित होने वाले दीपावली स्नेह...
दीवाली उत्सव 2024: बीकानेर में पहली बार टैलेंट को मिलेगा मंच
जीवन में कभी हताश ना हों, मैं खुद चौथे प्रयास में आईएएस बनी- यूआईटी सचिव डाॅ. अपर्णा गुप्ता
पुष्कर श्री गुरु नानक साहिब गुरुद्वारे व श्री निम्बार्क पीठ के भोग प्रसाद काे शुद्धता का सर्टिफिकेट
दस हजार आर्य विद्वान ऋषि मेले में जुटेंगे, राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल भी हाेंगे शामिल
राजस्थान में एक लाख नौकरियां युवाओं को देने का आंकड़ा दिसंबर तक छूने के करीब- जल संसाधन मंत्री
बेकाबू कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, 13 श्रमिक घायल