राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर

By Desk
On
  राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर

अल्जीयर्स । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 13 से 19 अक्टूबर तक तीन अफ्रीकी देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा का पहला चरण मंगलवार को पूरा हो गया। वह तीन तक अल्जीरिया में रुकीं। उनकी यात्रा का दूसरा चरण आज मॉरिटानिया से शुरू होगा।

यह यात्रा ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रही है जब मॉरिटानिया अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता संभाल रहा है। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद शेख अल गजौनी से बातचीत करेंगी। मॉरिटानिया के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री के भी राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी। यह यात्रा भारत-मॉरिटानिया द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगी।

अन्य खबरें  नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच आज होगा त्रिपक्षीय विद्युत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

मॉरिटानिया से मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजरस मैकार्थी चकवेरा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मु 17 से 19 अक्टूबर तक मलावी का दौरा करेंगी। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु मलावी के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। प्रमुख व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगी। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा करेंगी।

अन्य खबरें  भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर इस्लामाबाद में मंगोलिया के प्रधानमंत्री से मिले

अल्जीरिया की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्राचीन रोमन शहर टिपासा के पुरातात्विक स्थल पर अल्जीरिया की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक देखी। छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बना टिपासा भूमध्यसागरीय तटों पर एक संपन्न सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में कार्य करता था। उन्होंने न्यूमिडियन युग के दौरान निर्मित मॉरिटानिया के शाही मकबरे का भी दौरा किया।

अन्य खबरें  पाकिस्तान ने लेबनान में फंसे अपने 67 नागरिक सुरक्षित निकाले

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  पुरुलिया में नदी किनारे रेत के नीचे से मिला युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच पुरुलिया में नदी किनारे रेत के नीचे से मिला युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
कोलकाता । पुरुलिया के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत सिंधरी इलाके में गुरुवार को एक युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र...
केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा
उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सुरिंदर चौधरी बने उपमुख्यमंत्री
निवेशकों की सहूलियतों में इजाफा करेगी योगी सरकार
पार्थ चटर्जी ने ही भेजी अयोग्य उम्मीदवारों की सूची : सीबीआई का दावा
डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी