शरद पूर्णिमा बुधवार को : ठाकुर जी को लगेगा खीर का भोग

By Desk
On
  शरद पूर्णिमा बुधवार को : ठाकुर जी को लगेगा खीर का भोग

जयपुर । आश्विन पूर्णिमा बुधवार को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा बुधवार को रात 8:40 मिनट पर प्रारंभ होगी और बुधवार को शाम 4:55 मिनट तक रहेगी। मंदिरों में ठाकुरजी का धवल श्रंगार किया जाएगा। ठाकुरजी को चांदी के पात्र में खीर का भोग लगाया जाएगा। मान्यता है कि चांद की किरणों में इतनी शक्ति होती है कि वे कई रोगों को नष्ट करने की क्षमता रखती हैं। आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर सुबह ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी को शरद पूर्णिमा की सुनहरे गोटे की सफेद पार्चा जामा पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार श्रंगार एवं मुकुट धारण कराया जाएगा। संध्या झांकी बाद महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में शाम सवा सात से साढ़े सात बजे तक ठाकुर श्रीजी की शरद उत्सव की विशेष झांकी के दर्शन होंगे। ठाकुर श्रीजी को खीर और खीरसा का भोग लगाया जाएगा। ठाकुर श्रीजी के समक्ष शरदोत्सव में विशेष खाट सजाई जाएगी। इसमें शतरंज, चौसर की बाजी सजाई जाएगी। वहीं गाय, धूप दान, इत्र दान, पान दान से खाट को सुसज्जित किया जाएगा।

रास के पदों से ठाकुरजी को रिझाएंगे

अन्य खबरें  विजयादशमी पर आरएसएस ने अजमेर में निकाला पथ संचलन

समाज श्री सीताराम जी की ओर से छोटी चौपड़ स्थित श्री सीताराम जी मंदिर में 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के महंत नंदकिशोर ठाकुरजी का पंचामृत से स्नान कराकर नई पोशाक धारण कराएंगे।

अन्य खबरें  मुख्यमंत्री की पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणा, दुग्ध उत्पादन के लम्बित दायित्वों का एक सप्ताह में होगा भुगतान

समाज के मंत्री रामबाबू झालानी ने बताया कि शरद पूर्णिमा की शाम को ही खीर मंदिर के आगे चंद्रमा की रोशनी में रखी जाएगी। समाज के लोग ठाकुर जी को रास, चौपड़ और पासे के पद गाकर रिझाएंगे। रात्रि 11 बजे बाद भक्तों को प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया जाएगा।

अन्य खबरें  दौसा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, 3 घायल

यहां भी होंगे आयोजन

शरद पूर्णिमा पर पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर, सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर, मदन गोपाल, रामगंज बाजार के लाड़ली जी, जगतपुरा स्थित अक्षयपात्र, चित्रकूट स्थित अक्षरधाम, धौलाई स्थित इस्कॉन मंदिर, सहित अन्य सभी मंदिरों में शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा।

मां भक्तों पर बरसाएंगी कृपा

ज्योतिषाचार्य पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा कोजागरी पूर्णिमा और कौमुदी व्रत भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ गरुड़ पर सवार होकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। शरद पूर्णिमा का चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। यह वर्ष की 12 पूर्णिमा तिथियों में सबसे विशेष मानी जाती है। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, जिसे अमृत काल भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने देखा देवीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क दवा योजना का प्रबंधन मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने देखा देवीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क दवा योजना का प्रबंधन
विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का किया भ्रमण, भण्डारण, आपूर्ति एवं वितरण ​व्यवस्था की ली जानकारी
ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबॉल 16 से 18 अक्टूबर तक जयपुर में
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 10 माह में जीता युवाओं का विश्वासः- लक्ष्मीकांत भारद्वाज
धर्मगुरूओं का फ़ैसला 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी दीपावली
एलिस पेरी ने टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, 16वें स्थान पर पहुंचीं
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कोलकाता रेप केस की जांच की स्टेटस रिपोर्ट तीन हफ्ते में मांगी
रक्षा मंत्री ने तेलंगाना में नौसेना के वीएलएफ राडार स्टेशन की नींव रखी