जे पी नड्डा ने की नायब सैनी और मोहन लाल बड़ौली से मुलाकात

By Desk
On
 जे पी नड्डा ने की नायब सैनी और मोहन लाल बड़ौली से मुलाकात

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को अपने आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से मुलाकात कर जीत के लिए बधाई दी। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर साझा की।

जेपी नड्डा ने कहा कि वे दिल्ली स्थित आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से भेंट कर हरियाणा में भाजपा की अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अन्य खबरें  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों में यात्रा पर रवाना

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत की हैट्रिक संगठन पदाधिकारियों और हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। इसके लिए भाजपा हरियाणा के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन। भाजपा 'विकसित हरियाणा' के संकल्प की सिद्धि हेतु संकल्पित है।
  

अन्य खबरें  केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर में 65 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर बेचना शुरू किया

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
डचरोज की खेती से कमलाडांड़ के एबी अब्राहम बने आत्मनिर्भर
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
कोलकाता और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट