रतन टाटा के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, कहा - भारतीय उद्योग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति

By Desk
On
 रतन टाटा के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, कहा - भारतीय उद्योग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति

कोलकाता । भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख नेता और टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया। ममता बनर्जी ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि रतन टाटा का निधन न केवल भारतीय व्यापार जगत के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने रतन टाटा को एक अग्रणी उद्योगपति और जनसेवी बताया, जिनके परोपकार के कार्यों से समाज को बड़ी प्रेरणा मिली।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।

अन्य खबरें  शिमला में पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार, होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी

रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में नौ अक्टूबर, 2024 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार देर रात टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें व्यापार जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान और समाज के प्रति उनके जनसेवी दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। रतन टाटा ने न केवल उद्योग जगत में ऊंचाइयां हासिल कीं, बल्कि सामाजिक कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य खबरें  झारखंड पुलिस की वजह से ही विकास के कार्य जमीन पर उतर रहे : वंदना दादेल

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 बेंगलुरु टेस्ट : न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 402 रन, 356 रन की ली बढ़त बेंगलुरु टेस्ट : न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 402 रन, 356 रन की ली बढ़त
बेंगलुरु । न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी...
सेक्स स्कैंडल के आरोपित प्रज्ज्वल रेवन्ना की मां की अग्रिम जमानत रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
बांग्लादेशी युवक का होटल के बाथरूम में पाइप पर फंदे से लटका मिला शव
सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
मणिपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले
भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र के करीब करोड़ों की हेरोइन समेत एक गिरफ्तार