कलेक्टर ऑफिस के सामने लटका मिला नायब तहसीलदार का शव

By Desk
On
  कलेक्टर ऑफिस के सामने लटका मिला नायब तहसीलदार का शव

करौली । कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह पार्क में घूमने आए लोगों को शव दिखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार का पांच दिन पहले ही धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था।

डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह का शव फंदे से लटका हुआ होने की सूचना मिली थी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान हम करौली में उनके किराए के घर पहुंचे तो पर्स में सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि बीमारी के कारण मैं परेशान हूं। शायद बीमारी के चलते ही सुसाइड किया है। परिजन की ओर से जो रिपोर्ट दी जाएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।

अन्य खबरें दिया कुमारी ने फोर्टी वूमन विंग के फोर्टी एक्सपो का किया शुभारंभ !

राजेंद्र करौली में नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त था। पांच दिन पहले ही उसका धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था। जेब में रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। वे कलेक्ट्रेट के सामने ही एक मकान में किराए से रह रहे थे। राजेंद्र भरतपुर की वैर तहसील में कानूनगो पद पर रहे थे। इसके बाद वे धौलपुर के बसई नवाब कस्बे में नायब तहसीलदार के पद पर लगे।

अन्य खबरें  कार से सात करोड़ से अधिक की नकदी जब्त, दाे युवक हिरासत में

भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रीति (24) और छोटी अंजू (22) हैं। दोनों बेटियां पढ़ रही हैं। हम खुद अचंभे में हैं कि यह घटना क्यों हुई। राजेंद्र को किसी तरह की पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी। राजेंद्र की पत्नी वाई गांव में दोनों बेटियों के साथ अलग मकान में रहती थीं।

अन्य खबरें  गुरु पुष्य पर हुआ नहर के गणेश का पुष्याभिषेक

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात
जयपुर । राजधानी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर सिविल...
देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी बालिकाएं : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति पर हम सभी को गर्व : ओंकार सिंह लखावत
पीसीसी चीफ बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे, बॉल तो है नहीं, लेकिन वे दौड़े जा रहे : राठाैड़
बालिकाएं है देश के भविष्यकाल पथ प्रदर्शक - दिया कुमारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ’मन की बात’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ों भारतीयों को आकर्षित और प्रेरित किया : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़