मुरादाबाद महानगर में 550 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात

By Desk
On
 मुरादाबाद महानगर में 550 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात

मुरादाबाद । भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 115वें संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 550 बूथों पर 3890 लोगों ने सुना। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 115वें एपिसोड में कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन बनता जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 240 पर बूथ अध्यक्ष अमित शर्मा के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बताया कि मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता हमारी नीति ही नहीं, हमारा जुनून बन गया है। बहुत साल नहीं हुए, सिर्फ 10 साल पहले की बात है, तब अगर कोई कहता था कि भारत में कोई जटिल तकनीक विकसित की जा रही है तो कई लोगों को विश्वास नहीं होता था। लोग उपहास उड़ते थे। आज वही लोग देश की सफलता को देखकर अचंभे में रहते हैं। आत्मनिर्भर हो रहा भारत हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है।

अन्य खबरें  लखनऊ : समाजवादी पार्टी मुख्यालाय के बाहर महिला ने खाया जहर

संजय शर्मा के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, महानगर मंत्री अजय वर्मा, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित्त, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, योगेश गुप्ता, टीटू सैनी, विशाल अग्रवाल, संजय पाठक, मयंक कश्यप आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें  उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात, कराई सदस्यता

वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने कटघर मंडल की बूथ संख्या 158 पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने नगर विधानसभा के बूथ संख्या 342 पर, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा कटघर मंडल के बूथ संख्या 219 पर, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त चंद्रनगर मंडल के बूथ संख्या 339 व एमएलसी गोपाल अंजान कटघर मंडल के बूथ संख्या 166 पर मन की बात सुनी।

अन्य खबरें  बलरामपुर थाना में स्वास्थ्यकर्मी की मौत मामले में थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सुनी मन की बात
जयपुर । राजधानी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर सिविल...
देश के भविष्य को आकार देने वाली बनेगी बालिकाएं : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति पर हम सभी को गर्व : ओंकार सिंह लखावत
पीसीसी चीफ बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे, बॉल तो है नहीं, लेकिन वे दौड़े जा रहे : राठाैड़
बालिकाएं है देश के भविष्यकाल पथ प्रदर्शक - दिया कुमारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ’मन की बात’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ों भारतीयों को आकर्षित और प्रेरित किया : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़