छह दिन में रिकार्ड ढाई लाख लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 11 से चलेगा महा जनसंपर्क अभियान

By Desk
On
  छह दिन में रिकार्ड ढाई लाख लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 11 से चलेगा महा जनसंपर्क अभियान

 देहरादून । भाजपा ने संगठन पर्व के तहत महासंपर्क अभियान को लेकर मंगलवार को पोस्टर लांचिंग कर सभी बूथों के लिए सदस्यता किट जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि शुरुआती छह दिन में रिकॉर्ड 2.39 लाख लोगों ने राज्य में पार्टी की सदस्यता ली है। 11 सितंबर से शुरू होने वाला अभियान अल्पकालीन विस्तारकों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मदद से सघन तरीके से चलाया जाएगा।

प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार एवं गति देने के लिए सदस्यता किट लॉच किया है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर से प्रदेश में शुरू हुए इस अभियान में सोमवार दोपहर तीन बजे तक कुल 2.39 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। चूंकि अभी तक यह अभियान व्यक्तिगत संपर्क से आगे बढ़ाया जा रहा था। अब 11 सितंबर से एक सप्ताह का महा जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। इसमें विधानसभा एवं मंडल स्तर के लिए निर्धारित अल्पकालीन विस्तारक, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। मोदी और धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के कामों से राज्य में पार्टी से जुड़ने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लिहाजा इस सप्ताह हम अभियान के महत्वपूर्ण चरण में संगठित रूप से अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने वाले हैं। इस दौरान आम लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ संगठन की विचारधारा और सरकार के कामों को भी प्रचारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य स्पष्ट है- पार्टी को पहले से अधिक संख्या के साथ पुन: विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना। साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क कर संगठन के विचारों एवं सरकार के उपलब्धियां को पहुंचाना है।

Read More  उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी 11729 बूथों पर सदस्यता किट भेजी गई है। प्रत्येक किट में केंद्र एवं राज्य सरकार के कामकाज और पार्टी के विचारों से संबंधित प्रपत्र के साथ ऑफलाइन सदस्यता फॉर्म एवं अभियान का स्टीकर दिया गया है। इसमें दिए गए फॉर्म के माध्यम से उन तमाम लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा जिनके पास मोबाइल नंबर नहीं होगा। इस चरण में प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 परिवारों तक संपर्क कर सदस्य बनाया जाएगा। इस एक सप्ताह के अभियान में निश्चित किए गए अल्पकालीन विस्तारक सातों दिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर अभियान को गति देंगे। इस सघन अभियान में सभी विधायक, पदाधिकारी अपने बूथ पर रहेंगे और जो भी बूथ उन्हें दिए गए हैं वहां पर अभियान को गति देने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वयं सभी 19 सांगठनिक जिलों में एक-एक बूथ पर प्रवास कर अभियान को गति देने का काम करेंगे। अभी तक पांच जनपदों में उनका जाना हुआ है और मंगलवार को कोटद्वार से होते हुए पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, जनपदों के बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More  मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, गडकरी, योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला