गांधी जयन्ती पर शुरू हुई गांधी वाटिका

जयपुर में एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी गांधी वाटिका- रवि जैन

On
गांधी जयन्ती पर शुरू हुई गांधी वाटिका

जयपुर, 02 अक्टूबर।  पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि गाँधी जयंती के अवसर पर बुधवार को सेन्ट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) शुरु हो गई है। 

उन्होंने बताया कि गांधी वाटिका में पहले दिन एक हजार से अधिक की संख्या में कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों और आमजन ने गांधी वाटिका को देखा तथा गांधीजी के जीवन यात्रा को जाना। गांधी वाटिका में गांधी जी के बचपन, उनकी जीवन यात्रा, दक्षिण अफ्रीका यात्रा, सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन, चौरी-चोरा आन्दोलन इत्यादि को दर्शाया गया है। 

अन्य खबरें  भरतपुर के पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्धः मुख्यमंत्री शर्मा

शासन सचिव ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) जयपुर में एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी। उन्होंने बताया कि गांधी दर्शन म्यूजियम को देखकर यहां आने वाले विद्यार्थी और आगन्तुक पर्यटक गांधी जी के जीवन दर्शन से प्रेरित होंगे।

अन्य खबरें  कार्तिक मास में गोविन्द देवजी मंदिर में बदलेगा झांकियों का समय


जैन ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) 2 अक्टूबर प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पर्यटकों के लिए प्रतिदिन खुली रहेगी। म्यूजियम माह अक्टूबर, 2024 में नि:शुल्क रहेगा।

अन्य खबरें  मुख्यमंत्री की पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणा, दुग्ध उत्पादन के लम्बित दायित्वों का एक सप्ताह में होगा भुगतान

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
डचरोज की खेती से कमलाडांड़ के एबी अब्राहम बने आत्मनिर्भर
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
कोलकाता और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट