जालौन की मैदानी रामलीला रामानंद सागर की रामायण की दिला देती है याद, लिम्का बुक में है दर्ज

By Desk
On
  जालौन की मैदानी रामलीला रामानंद सागर की रामायण की दिला देती है याद, लिम्का बुक में है दर्ज

जालौन । जालौन के कोंच नगर में आयोजित होने वाली रामलीला अनोखे तरीके से होती है। यहां कलाकार सजीव दृश्य प्रस्तुत करते हैं। रामानंद सागर की रामायण की तर्ज पर यहां रावण-जटायु युद्ध, सीता हरण और मारीच वध का मंचन होता है। इस अद्वितीय शैली को देखने के लिए हजारों लोग एकत्र होते हैं। जिसके चलते प्रशासन और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहते हैं।

कोंच नगर की यह रामलीला 172 वर्षों से जारी है। इसे अयोध्या और बनारस के बाद सबसे बड़ी मैदानी रामलीला माना जाता है। यहां राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार छोटे-छोटे ब्राम्हण बच्चे निभाते हैं। युद्ध के दृश्य मैदान में सजीव तरीके से प्रदर्शित किए जाते हैं।

अन्य खबरें  कोलकाता चिकित्सक आंदोलन : प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की अपील पर तृणमूल ने किया कटाक्ष

रामलीला समिति के पदाधिकारी संजय सिंघाल ने बताया कि कोंच के कलाकारों का यह सजीव अभिनय पूरे देश में कहीं और देखने को नहीं मिलता। इस आयोजन में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय मिलकर भाग लेते हैं। जिससे यह एकता का प्रतीक बनता है।

अन्य खबरें  केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा

इस रामलीला का शोध अयोध्या संस्थान द्वारा भी किया गया है। इसे लिम्का बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। 12 साल पहले, टोबैगो और त्रिनिदाद की पूर्व प्रधानमंत्री की भतीजी इंद्राणी रामदास को इस रामलीला के इतिहास का शोध करने के लिए भेजा गया था। यह रामलीला न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इसकी अनूठी परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

अन्य खबरें  कोलकाता मेट्रो में फिर आत्महत्या की कोशिश, सेवाएं बाधित

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में गुंडा राज,जयपुर में RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला राजस्थान में गुंडा राज,जयपुर में RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला
8 स्वयंसेवक जख्मी, कुछ संदिग्ध हिरासत में
आईपीडी टावर में मेडिकल उपकरण लगा कर 15 मंज़िल का काम करें पूरा -वैभव गालरिया
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रतिष्ठित वंडरलस्ट मैगजीन के अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक !
बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
संतों के सान्निध्य और वेद मंत्रों की गूंज के बीच ‘मेरी मातृभूमि-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान शुरू
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' और 'खेल खेल में' का ओटीटी पर दबदबा
राधिका आप्टे ने फैंस को दी खुशखबरी, रेड कार्पेट पर बेबी बंप के साथ पहुंचीं एक्ट्रेस