पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

By Desk
On
  पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी । टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। रतन टाटा के निधन पर देश की दिग्गज हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने रतन टाटा को एक महान व्यक्ति बताया।

गोगोई ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि उनके साथ कुछ पल बिताना सम्मान और सौभाग्य की बात थी। उन्होंने आगे कहा कि न केवल व्यापार जगत ने, बल्कि पूरे देश ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जिसने कई दशकों तक सभी को प्रेरणा दी है।

अन्य खबरें कौन हैं बाबा सिद्दीकी,जिनकी हत्या कर दी गई ?

पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा दोनों को असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "असम बैभब" से सम्मानित किया जा चुका है। रतन टाटा को वर्ष 2022 के लिए यह सम्मान दिया गया था, जबकि रंजन गोगोई को इसी वर्ष "असम बैभब" सम्मान मिला है।

अन्य खबरें  हाई कोर्ट में नौ गिरफ्तार व्यक्तियों के परिवार ने की याचिका दायर, नवमी के दिन विशेष बेंच करेगी सुनवाई

 

अन्य खबरें दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा ने पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
डचरोज की खेती से कमलाडांड़ के एबी अब्राहम बने आत्मनिर्भर
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
कोलकाता और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट