भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में

By Desk
On
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सुबह 11 बजे मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। नड्डा जिला किन्नौर के शोल्टू मैदान में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वो दोपहर 1ः20 बजे इसी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए शिमला जिले के रामपुर पहुंचेंगे। वो यहां के ननखड़ी मैदान में मतदाताओं को संबोधित कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद नड्डा शिमला लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो यहां के रोहड़ू स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 सेक्स स्कैंडल के आरोपित प्रज्ज्वल रेवन्ना की मां की अग्रिम जमानत रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार सेक्स स्कैंडल के आरोपित प्रज्ज्वल रेवन्ना की मां की अग्रिम जमानत रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपित जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को...
बांग्लादेशी युवक का होटल के बाथरूम में पाइप पर फंदे से लटका मिला शव
सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
मणिपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले
भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र के करीब करोड़ों की हेरोइन समेत एक गिरफ्तार
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार