शरद पूर्णिमाः लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

By Desk
On
  शरद पूर्णिमाः लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार । शरद पूर्णिमा पर्व पर आज देश के कई प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने हर की पाैड़ी समेत नीलधारा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गंगा बंदी होने के कारण गंगा के हर की पाैड़ी को छोड़कर सभी घाट सुने रहे। इस कारण लोगों को स्नान के लिए नीलधारा की ओर रूख करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि आजकल गंगा वार्षिक क्लोजर के लिए बंद है, लेकिन हर की पाैड़ी पर स्नान योग्य जल बनाए रखा गया है। एसडीओ अनिल कुमार निमेष का कहना है कि गंगा बंदी के दौरान हरकी पैड़ी पर जल बनाए रखने के लिए बंध बना दिया गया है। विशेषकर सुबह-शाम अधिक जल दिया जा रहा है।

अन्य खबरें  धामी का हरियाणा में जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जयकारे

उधर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि जल की मात्रा घटनी-बढ़नी नहीं चाहिए। हर की पाैड़ी पर निरंतर जल प्रवाहमान रहना चाहिए। यह ब्रिटिश काल के अनुबंध में तय है और सिंचाई विभाग को इसका पालन करना चाहिए।

अन्य खबरें  भव्य शोभायात्रा के साथ 68 वें दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन

गंगा में जल का प्रवाह कम होने के बाद भी लोग हर की पाैड़ी पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई, जबकि गंगा के अन्य घाटों पर जल नहीं होने के कारण वहां वीरानगी नजर आई। गंगा की मुख्य धारा नीलधारा में भी लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान के बाद मदिरों में जाकर देवदर्शन किए और दान आदि कर्म कर पुण्य अर्जित किया।

अन्य खबरें  16 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन अधीक्षकों व स्टेशन मास्टरों की हड़ताल

उल्लेखनीय है कि सनातन संस्कृति में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज के दिन चन्द्रमा अपने पूर्ण कला से उदित होता है और रात्रि में चन्द्रमा से अमृत की बरसात होती है। आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। वहीं महर्षि वाल्मीकि का भी आज ही के दिन प्रकटोत्सव हुआ था। इस सभी कारणों के कारण शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में गुंडा राज,जयपुर में RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला राजस्थान में गुंडा राज,जयपुर में RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला
8 स्वयंसेवक जख्मी, कुछ संदिग्ध हिरासत में
आईपीडी टावर में मेडिकल उपकरण लगा कर 15 मंज़िल का काम करें पूरा -वैभव गालरिया
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रतिष्ठित वंडरलस्ट मैगजीन के अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक !
बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
संतों के सान्निध्य और वेद मंत्रों की गूंज के बीच ‘मेरी मातृभूमि-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान शुरू
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' और 'खेल खेल में' का ओटीटी पर दबदबा
राधिका आप्टे ने फैंस को दी खुशखबरी, रेड कार्पेट पर बेबी बंप के साथ पहुंचीं एक्ट्रेस