हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार कर रही है मदद : विक्रमादित्य सिंह

By Desk
On
 हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार कर रही है मदद : विक्रमादित्य सिंह

शिमला । राज्य के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास करना उनका दायित्व है, जिसके लिए वह लगातार केंद्र से भी सहयोग लाने का प्रयास कर रहे है और केंद्र सरकार भी भरपूर मदद कर रही है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह गुरुवार को शिमला में कांग्रेस दफ्तर में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से अपने जन्मदिन पर आयोजित समारोह काे संबाेधित कर रहे हैं। उन्हाेंने इस आयाेजन के लिए शिमला ग्रामीण की जनता के साथ प्रदेशभर के लोगों का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें कौन हैं बाबा सिद्दीकी,जिनकी हत्या कर दी गई ?

मंत्री सिंह ने कहा कि संयोग से उनके जन्म दिन पर केंद्र से एक बड़ा तोहफा प्रदेश को मिलने वाला है। केंद्र से मदद आने की जानकारी उन्हें मिली है। आधिकारिक पुष्टि होते हुए ही इसकी जानकारी साझा की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह हरियाणा में फिर भाजपा की सरकार बनने और नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।उन्हाेंने कहा है कि हरियाणा चुनाव से कांग्रेस को बहुमत की उम्मीद थी लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए। चुनाव में कहां खामियां रही, इसको लेकर पार्टी का हरियाणा यूनिट और पार्टी हाई कमान मंथन करेगा। विक्रमादित्य सिंह ने उम्मीद जताई कि हरियाणा की नई सरकार हिमाचल और हरियाणा के आंतरिक मसलों पर प्रदेश के साथ मिलकर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए दोनों प्रदेशों के हितों के लिए काम करेगी।

अन्य खबरें  बंधी में डूबने से युवक की मौत, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में गुंडा राज,जयपुर में RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला राजस्थान में गुंडा राज,जयपुर में RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला
8 स्वयंसेवक जख्मी, कुछ संदिग्ध हिरासत में
आईपीडी टावर में मेडिकल उपकरण लगा कर 15 मंज़िल का काम करें पूरा -वैभव गालरिया
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रतिष्ठित वंडरलस्ट मैगजीन के अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक !
बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
संतों के सान्निध्य और वेद मंत्रों की गूंज के बीच ‘मेरी मातृभूमि-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान शुरू
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' और 'खेल खेल में' का ओटीटी पर दबदबा
राधिका आप्टे ने फैंस को दी खुशखबरी, रेड कार्पेट पर बेबी बंप के साथ पहुंचीं एक्ट्रेस