हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम, रात को बढ़ेगी ठंड

By Desk
On
  हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम, रात को बढ़ेगी ठंड

 
शिमला । राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में शनिवार को भी दिन की शुरूआत खिली धूप से हुई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य में पिछले कई दिनों में मौसम शुष्क चल रहा है। अगले एक हफ्ते तक मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं आएगा। मौसम विभाग ने आगामी 18 अक्तूबर तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना से इंकार किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि अगले छह-सात दिनों तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, जिससे रातें ठंडी होंगी।

अन्य खबरें  पंजाब: बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को ढेर कर बरामद की हेरोइन व हथियार

उन्होंने कहा कि जनजातीय व पहाड़ी इलाकों का न्यूनतम तापमान लुढ़कना शुरू हो गया है और कुछ स्थानों पर तो पारा जमाव बिंदू के करीब पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में शुक्रवार बीती रात न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थल रहा। कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात 12 शहरों का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इनमें सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, ऊना, नाहन, केलांग, पालमपुर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और चंबा शहर शामिल हैं।

अन्य खबरें  बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसा, पांच की मौत, 27 से ज्यादा घायल

उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, समधो में 6.7 डिग्री, मनाली में 8.2 डिग्री, शिमला में 12.6 डिग्री, सुंदरनगर में 11.5 डिग्री, भुंतर में 10 डिग्री, धर्मशाला में 14.9 डिग्री, ऊना में 13.5 डिग्री, नाहन में 17.1 डिग्री, पालमपुर में 12 डिग्री, सोलन में 11.5 डिग्री, कांगड़ा व मंडी में 14.4 डिग्री, बिलासपुर में 14.5 डिग्री, चंबा में 13.3 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 13.8 डिग्री, भरमौर में 10.8 डिग्री, सियोबाग में 11.2 डिग्री, धौलाकूआं में 17.6 डिग्री, बरठीं में 12.9 डिग्री, कसौली में 15.9 डिग्री, पांवटा साहिब में 21 डिग्री, सराहन में 10 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 17 डिग्री, मशोबरा में 13.3 डिग्री, नेरी में 19.3 डिग्री और सैंज में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य खबरें  जेपी नड्डा का कोलकाता में सांस्कृतिक दौरा, बेलूर मठ में की पूजा

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
डचरोज की खेती से कमलाडांड़ के एबी अब्राहम बने आत्मनिर्भर
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
कोलकाता और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट