मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जौलीग्रांट, अस्पताल में मां का जाना हाल

By Desk
On
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जौलीग्रांट, अस्पताल में मां का जाना हाल

देहरादून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर अपनी मां सावित्री देवी से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनका स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती हैं। यहां उनसे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर राजकीय चार्टर विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

अन्य खबरें  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पात्रों के चयन के लिए डिमांड सर्वे जल्द पूरा करें: मुख्य सचिव

अस्पताल में भर्ती उनकी माता को लेकर हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. हेम चन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है, जिनकी आंख में परेशानी होने की वजह से उनका उपचार चल रहा है।

अन्य खबरें  मुख्यमंत्री धामी ने नवरात्रि का उद्यापन कर किया हवन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस अस्पताल के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात है।

अन्य खबरें  जिलाधिकारी की छापेमारी से मचा हड़कंप, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
डचरोज की खेती से कमलाडांड़ के एबी अब्राहम बने आत्मनिर्भर
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
कोलकाता और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट