चारदीवारी क्षेत्र में 23 को सुबह पांच बजे से शुरू होगी पेयजल की आपूर्ति

By Desk
On
  चारदीवारी क्षेत्र में 23 को सुबह पांच बजे से शुरू होगी पेयजल की आपूर्ति

जयपुर । जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में सुबह 3:30 बजे से होने वाली जलापूर्ति अब 23 अक्टूबर से सुबह पांच बजे से प्रारम्भ होगी। जलदाय विभाग द्वारा चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भू-जल विभाग के कैंपस में नए पम्प हाऊस का निर्माण किया है।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र जयपुर (द्वितीय) शुभांशु दीक्षित ने बताया कि 23 अक्टूबर से चौकडी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह पांच बजे से 6:56 बजे तक, चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7:15 बजे से 8:49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9:15 बजे से 10:25 तक एवं चौकडी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि चौकडी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 3:49 बजे तक, चौकडी घाट क्षेत्र में सांय 4:10 बजे से 5:06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवर पुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में सांय 5:20 बजे से 6:40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में सांय 7 बजे से रात्रि 8:15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि सिंहद्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब प्रात: 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होगी।

अन्य खबरें  आरोपित पति एक महीने में पेश नहीं हो तो पासपोर्ट और वीजा निरस्त कर विदेश से भारत डिपोर्ट करें-कोर्ट

अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बताया कि अमानीशाह पम्प हाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब 23 अक्टूबर से अमानीशाह पम्प हाऊस से चौकडी पुरानी बस्ती, चौकडी तोपखाना क्षेत्र में सुबह पांच बजे से 6:56 बजे तक एवं 9, 12, 16 सप्लाई जोन (सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतडी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड़, स्टेशन रोड, बनीपार्क एवं नसीया क्षेत्र में सुबह 8:15 बजे से 9:15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

अन्य खबरें  शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की सेवा का संकल्प लें: पुलिस महानिदेशक

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  भाजपा की चाल भांप रही कांग्रेस, 24 तक टिकट पर स्थिति करेगी साफ भाजपा की चाल भांप रही कांग्रेस, 24 तक टिकट पर स्थिति करेगी साफ
देहरादून । उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस अपनेउम्मीदवार की...
हिमाचल में 2061 वन मित्रों की भर्ती को मंजूरी, नहीं होगा 10 अंकों का साक्षात्कार
सचिवालय में हुई उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बाॅडी की बैठक
उपचुनावों में भाजपा सातों सीट हारेगी : जूली
शाहपुरा में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट: 1435 करोड़ के निवेश से जिले को मिलेगी नई ऊंचाई
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती सम्बंधी दो साल का कलेण्डर किया जारी