मां भारती की सेवा सौभाग्य की बात, भारतीय सेना की मजबूती पर है नाज : संजय सेठ

By Desk
On
  मां भारती की सेवा सौभाग्य की बात, भारतीय सेना की मजबूती पर है नाज : संजय सेठ

रामगढ़ ।भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विजयदशमी का त्योहार सेना के जवानों के बीच मनाया। शनिवार को वह रामगढ़ आर्मी कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजीमेंटल सेंटर के जवानों के साथ शस्त्र पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की, साथ ही शस्त्र पूजन कर जवानों का भी हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दशहरे का पर्व है। आज असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत की गाथा गाई जाती है। आज शक्ति की पूजा, शस्त्र पूजा, हमारी संस्कृति का मूल आधार है। इससे अच्छा दिन कुछ हो नहीं सकता कि मैं जवानों के बीच हूं। उन्होंने बताया कि वीर जवान अपने परिवार से दूर होकर मां भारती की सेवा में लगे रहते हैं। उन्हें अपने परिवारों की कमी ना खले इसलिए आज मैं उनके बीच मौजूद हूं। यही वजह है कि पिछले 4 महीने के दौरान वे लगातार जवानों से बात करने के लिए उनके बीच जाते रहते हैं। भारतीय सेना दुनिया की किसी भी सेना से कम नहीं है।

अन्य खबरें  बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसा, पांच की मौत, 27 से ज्यादा घायल

हमारी आत्मनिर्भरता लिख रही देश की विकास की गाथा

अन्य खबरें पुनीत सुपरस्टार ने शांतनु नायडू पर लगाए गए गंभीर आरोप

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज हम 70% आत्मनिर्भर हो चुके हैं। यह आत्मनिर्भरता देश की विकास की पहचान है। वर्ष 2047 में जब हम आजादी के 100वीं वर्षगांठ को मानेंगे, तब हम दुनिया के शिखर पर होंगे। यह छावनी 1941 से मौजूद है। 1967 से पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजीमेंटल सेंटर यहां काम कर रहा है। इस स्थान ने गुरु गोविंद सिंह जी की प्रेरणा को आत्मसात कर लिया है। यह आर्मी कैंप हमारा मस्तक है। इसकी वीर गाथा का लोहा पूरी दुनिया मानती है। वीर जवान जितना पसीना बहाते हैं उतना ही वह मजबूती से खड़े रहते हैं। हमारा सौभाग्य है कि मैं जवानों के बीच हूं। उन्होंने सेना के सभी अधिकारियों को दशहरे की बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाकर त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों पर देश के 140 करोड लोगों को नाज है। उन्होंने वीर जवानों को शीश झुका कर नमन किया और कहा कि मातृभूमि की सेवा का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता।
 

अन्य खबरें  कोलकाता में आज डॉक्टरों का 'द्रोह का कार्निवाल' और ममता सरकार का 'पूजा कार्निवाल', टकराव की आशंका

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  पुरुलिया में नदी किनारे रेत के नीचे से मिला युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच पुरुलिया में नदी किनारे रेत के नीचे से मिला युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
कोलकाता । पुरुलिया के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत सिंधरी इलाके में गुरुवार को एक युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र...
केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा
उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सुरिंदर चौधरी बने उपमुख्यमंत्री
निवेशकों की सहूलियतों में इजाफा करेगी योगी सरकार
पार्थ चटर्जी ने ही भेजी अयोग्य उम्मीदवारों की सूची : सीबीआई का दावा
डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी