लोक में व्याप्त परंपराओं का अनूठा पर्व है "अलाई- बलाई" पर्व -राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

By Desk
On
  लोक में व्याप्त परंपराओं का अनूठा पर्व है

 

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को हैदराबाद में आयोजित "अलाई- बलाई" पर्व में भाग लिया। बागडे ने इस अवसर पर तेलंगाना के इस विशेष सामाजिक पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लोक में इस तरह मिल जुल कर त्योंहार मनाने की परंपरा रही है। बंडारू दत्तात्रेय ने लोक संस्कृति को फिर से जीवंत किया है।

अन्य खबरें  रामेश्वरम मदुरै जाएगी विशेष ट्रेन, बीकानेर-चूरु के यात्रियों को बुलाया बीकानेर

उन्होंने कहा कि वह कोई भी कार्य करते हैं, पूर्ण लगन और उत्साह से कार्य हैं। यह त्योहार जन भावना और परस्पर मेल मिलाप की लोक की भारतीय परंपरा का अनूठा उदाहरण है।

अन्य खबरें  शाहपुरा- काछोला में सात सौ वर्षों से रावण के मिट्टी के पुतले का करते हैं वध, नहीं होता दहन

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पहल पर प्रारंभ यह उत्सव तेलंगाना की त्योंहार परंपरा का आज महत्वपूर्ण हिस्सा हो गया है। उन्होंने 'अलाई—बलाई" को परस्पर प्रेम, सद्भाव बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि पर्व पर प्रदर्शित तेलंगाना के पारंपरिक पर्वों की झांकियों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि 'अलाई-बलाई' हमें हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने की सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

अन्य खबरें  सिंगापुर निवेशक रोड शो से राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के लिए बना माहौल

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल बागडे सहित देश के विभिन्न अन्य राज्यों के राज्यपाल, मंत्री, राजनीतिज्ञ और विशिष्ट जन इस समारोह में भाग लेने हैदराबाद में एकत्र हुए हैं। राज्यपाल बागडे ने पर्व पर प्रदर्शित कलाकृतियों, खान पान और अन्य उत्सव आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी की।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
डचरोज की खेती से कमलाडांड़ के एबी अब्राहम बने आत्मनिर्भर
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
कोलकाता और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट