अंब न्यायलय को मिला नया भवन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश ने किया लोकार्पण

By Desk
On
  अंब न्यायलय को मिला नया भवन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश ने किया लोकार्पण

ऊना । सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को अंब में 17.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला न्यायिक परिसर का लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक परिसर में 6 कोर्ट रूम, 2 बार रूम, पुस्तकालय, और महिलाओं व पुरुषों के लिए प्रसाधन सुविधाएँ उपलब्ध हैं। परिसर में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए भी विशेष प्रबंध हैं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, ऊना मंडल की प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ और अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने साल 2019 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए इस न्यायिक परिसर की आधारशिला रखी थी।

अन्य खबरें  राहुल गांधी 19 अक्टूबर को रांची आ सकते हैं

अपने संबोधन में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने न्यायिक परिसर अंब के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे हिमाचल प्रदेश में न्यायिक प्रणाली के विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने अधिक से अधिक न्यायिक परिसरों के निर्माण पर बल देते हुए कोर्ट में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अन्य खबरें  कोलकाता में आज डॉक्टरों का 'द्रोह का कार्निवाल' और ममता सरकार का 'पूजा कार्निवाल', टकराव की आशंका

उन्होंने सभी कोर्टों की कार्यप्रणाली में डिजिटल तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय में ई-तकनीक के उपयोग से ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा के माध्यम से भौगोलिक सीमाएँ अब कोई बाधा नहीं रही हैं, जिससे न्याय की पहुँच सभी के लिए सुगम हो गई है। इसके साथ ही, देश के विभिन्न जिला और उपमंडल बार के वकीलों को भी सुप्रीम कोर्ट के कार्यों का अनुभव प्राप्त हो रहा है।

अन्य खबरें  झारखंड कैबिनेट की बैठक 14 अक्टूबर को

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अंब बार एसोसिएशन को भी ई-तकनीक का अधिक से अधिक सदुपयोग करने और एक ई-लाइब्रेरी विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के न्यायिक समुदाय की कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए इसे देश के सबसे समर्पित समुदायों में से एक बताया।

इस दौरान अपने संबोधन में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने न्यायिक परिसर अंब के निर्माण में समय-समय पर मिले सभी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि न्यायिक परिसरों की महत्वपूर्ण भूमिका प्रशासनिक दक्षता को बेहतर बनाने और सभी लोगों तक न्याय की आसान पहुँच सुनिश्चित करने में होती है, जिससे न्याय प्रणाली को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं ऊना मंडल की प्रशासनिक न्यायाधीश, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ ने मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए ऊना जिले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने न्यायिक परिसर अंब के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए इसे न्याय प्रणाली के विस्तार और प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को सम्मानित किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  पुरुलिया में नदी किनारे रेत के नीचे से मिला युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच पुरुलिया में नदी किनारे रेत के नीचे से मिला युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
कोलकाता । पुरुलिया के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत सिंधरी इलाके में गुरुवार को एक युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र...
केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा
उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सुरिंदर चौधरी बने उपमुख्यमंत्री
निवेशकों की सहूलियतों में इजाफा करेगी योगी सरकार
पार्थ चटर्जी ने ही भेजी अयोग्य उम्मीदवारों की सूची : सीबीआई का दावा
डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी