कानपुर में मां गायत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं रंग बिरंगी एवं डिजाइनर मोमबत्ती

By Desk
On
   कानपुर में मां गायत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं रंग बिरंगी एवं डिजाइनर  मोमबत्ती

कानपुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कानपुर नगर के हिन्दूपुर बांगर गांव में मां गायत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दीपावली पर्व रंगबिरंगी एवं आकर्षक आकृति वाली मोमबत्ती बनाने के कार्य में लगी हुई हैं। इस कार्य के माध्यम से समूह की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। यह जानकारी रविवार को कानपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की उपायुक्त सुधा शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि मां गायत्री स्वयं सहायता के नाम से संचालित हो रहे समूह में 12 महिलाएं काम कर रही है। महिलाओं ने इस वर्ष दीपावली पर्व से पूर्व रंगबिरंगी एवं विभिन्न प्रकार की आकर्षक आकृति की मोमबत्ती बनाकर लाभ कमाने का लक्ष्य रखा है। समूह की महिलाओं ने दो हजार मोमबत्ती तैयार करके राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के मुख्यालय लखनऊ भेजा है।

अन्य खबरें  अलीगढ़ में मृतक अविनाश सिंह के परिजनों से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

मां गायत्री समूह की नेतृत्व करने वाला समूह की अध्यक्ष आराधना मौर्य ने बताया कि विभिन्न प्रकार की आकर्षक आकृति वाली मोमबत्ती दीपावली पर्व से पूर्व तैयार करके उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर मोमबत्ती बेचकर अच्छा लाभ कमाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समूह की सभी बहनें अपने—अपने घरों की जिम्मेदारी उठाने के साथ ही इस कार्य में लगी हुई हैं।

अन्य खबरें  परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने कांशीराम का किया याद

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  भाजपा की चाल भांप रही कांग्रेस, 24 तक टिकट पर स्थिति करेगी साफ भाजपा की चाल भांप रही कांग्रेस, 24 तक टिकट पर स्थिति करेगी साफ
देहरादून । उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस अपनेउम्मीदवार की...
हिमाचल में 2061 वन मित्रों की भर्ती को मंजूरी, नहीं होगा 10 अंकों का साक्षात्कार
सचिवालय में हुई उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बाॅडी की बैठक
उपचुनावों में भाजपा सातों सीट हारेगी : जूली
शाहपुरा में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट: 1435 करोड़ के निवेश से जिले को मिलेगी नई ऊंचाई
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती सम्बंधी दो साल का कलेण्डर किया जारी