रचिन 2012 के बाद से भारत में टेस्ट शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने

By Desk
On
  रचिन 2012 के बाद से भारत में टेस्ट शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने

बेंगलुरु । रचिन रविंद्र भारतीय धरती पर टेस्ट शतक बनाने वाले 2012 के बाद से न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हासिल की।

हालांकि न्यूजीलैंड ने सुबह के सत्र में चार विकेट खो दिए, लेकिन रविंद्र, जिनका परिवार बेंगलुरु से है, ने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार शतक बनाकर लय हासिल की। वह 13 चौके और चार छक्के की बदौलत 134 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने टिम साउथी (65) का अच्छा साथ मिला, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 356 रनों की बढ़त हासिल की।

अन्य खबरें  हमारे बल्लेबाजों को नहीं पता कि 180 रन कैसे बनाएं - नजमुल हुसैन शांतो

रवींद्र, जिन्होंने 2021 में कानपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, ने टिम साउथी के साथ आठवें विकेट के लिए 137 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

अन्य खबरें  सीबीए राउंड 2 : क़िंगदाओ ने शंघाई को हराया, झिंजियांग ने शेनझेन पर दबदबा बनाया

​21 वर्षीय रविंद्र का यह शतक टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा शतक था, उन्होंने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया था।

अन्य खबरें  टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट, एलिस्टेयर कुक को छोड़ा पीछे

उनका यह शतक 2012 में इसी मैदान पर रॉस टेलर के टेस्ट शतक के बाद भारत में किसी कीवी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला शतक था। इस पारी के साथ, रविंद्र भारत में टेस्ट शतक बनाने वाले 21वें न्यूजीलैंड खिलाड़ी बन गए। 
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल
जयपुर । जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर...
राजस्थान में हम सब मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे : गहलाेत
आरोपित पति एक महीने में पेश नहीं हो तो पासपोर्ट और वीजा निरस्त कर विदेश से भारत डिपोर्ट करें-कोर्ट
कार्तिक मास में गुलाबी सर्दी की कछुआ चाल, जयपुर में धीरे-धीरे बढ़ रही सर्दी
आरएएस भर्ती के लिए अब तक 5.15 लाख आवेदन, दाे फरवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा
दस लोगों को मारने वाले लेपर्ड को गोली मारी
रतन टाटा की स्मृति में स्वामी दयानंद नेत्रालय खूंटी में निःशुल्क संकल्प नेत्र ज्योति पखवाड़ा का आयोजन