हिंदुओं के अस्तित्व को बचाने के लिए निकाली गई है यात्रा : गिरिराज सिंह

By Desk
On
  हिंदुओं के अस्तित्व को बचाने के लिए निकाली गई है यात्रा : गिरिराज सिंह

भागलपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को भागलपुर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले गिरिराज सिंह आज बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर वहां से यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद गिरिराज सिंह जिला स्कूल स्थित सभा स्थल पहुंचे जहां उनका स्वागत बीजेपी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, कहलगांव के विधायक पवन यादव सहित कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल भेंट कर किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं कलश सर पर रखकर सभा स्थल पर पहुंची और हिंदू एकता को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपना दौरा इसीलिए रद्द किया ताकि हिंदू स्वाभिमान यात्रा में लोग शामिल हो सकें।

उन्होंने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा में राजद हिंदू, भारतीय जनता पार्टी के हिंदू, कम्युनिस्ट पार्टी के हिंदू, जदयू के हिन्दू और लोजपा के हिंदू शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं के अस्तित्व को बचाने की यात्रा है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी उन्होंने निशान साधा। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने बंटवारे के समय कहा था कि मुसलमान को पाकिस्तान भेज दिया जाए और हिंदुओं को पाकिस्तान से वापस यहां बुला लिया जाए लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं करने दिया। जिसको लेकर बाबा साहब ने कहा था कि देश में कभी समरसता नहीं हो सकती है।

अन्य खबरें  प्रतियोगिता में भाग लेने से मिलता है नया जोश और मनोबल : राज्यपाल पटेल

उन्होंने कहा कि हिन्दू किस देश में है। पाकिस्तान में ही नहीं रहे हमारे भाई बट के बांग्लादेश भी गए। वहां भी नहीं बचे। मैं आपसे प्रार्थना करने आया हूं हमारे मंदिर टूट गई, हमारी बेटियां लुट गई, अब हम 70% पर आ गए हैं। जहां तीन मस्जिद थी अब 20 लाख हो गई है। क्या दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए परमिशन लेना पड़ेगा, रूट जानना पड़ेगा, क्या इसी के लिए देश का बंटवारा हुआ था। या फिर यह सोची समझी साजिश है। जब बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ दिया जाता है तब किसी का नींद नहीं खुलती है। जब कोई यात्रा निकलता हो वोट बटोरने के लिए तब तो कोई नहीं बोलता। कोई मुसलमान को इकट्ठा करने के लिए यात्रा निकालते तो किसी को पेट में दर्द नहीं होता। 1947 से अब तक ताजिया निकलता है। हमने तो ताजिया में लाठी भांजी साथ दिया। कभी एक पत्थर नहीं फेका लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान क्या हो रहा है, सभी देख रहे हैं। सभा में काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई। उधर इस यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

अन्य खबरें  दर्दनाक हादसा: गहरे पानी में डूबी 300 यात्रियों से भरी नाव, 78 की मौत

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल
जयपुर । जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर...
राजस्थान में हम सब मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे : गहलाेत
आरोपित पति एक महीने में पेश नहीं हो तो पासपोर्ट और वीजा निरस्त कर विदेश से भारत डिपोर्ट करें-कोर्ट
कार्तिक मास में गुलाबी सर्दी की कछुआ चाल, जयपुर में धीरे-धीरे बढ़ रही सर्दी
आरएएस भर्ती के लिए अब तक 5.15 लाख आवेदन, दाे फरवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा
दस लोगों को मारने वाले लेपर्ड को गोली मारी
रतन टाटा की स्मृति में स्वामी दयानंद नेत्रालय खूंटी में निःशुल्क संकल्प नेत्र ज्योति पखवाड़ा का आयोजन